विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान: ट्रेनों में सक्रिय है गिरोह, मोबाइल और कार्ड पर रहती नजर, फ‍िर करते ऑनलाइन ठगी

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2020 02:09 PM (IST)

ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी करने वाला गिरोह मुंबई से वारदात को अंजाम देता था। इसके लिए ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल और कार्ड को चोरी करता था।

सावधान: ट्रेनों में सक्रिय है गिरोह, मोबाइल और कार्ड पर रहती नजर, फ‍िर करते ऑनलाइन ठगी
सावधान: ट्रेनों में सक्रिय है गिरोह, मोबाइल और कार्ड पर रहती नजर, फ‍िर करते ऑनलाइन ठगी

पानीपत/अंबाला, [संजू कुमार]। ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अंबाला छावनी रेलवे पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ आरंभ कर दी है। इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने के लिए रेलवे पुलिस मुंबई जाएगी। यह गिरोह यात्रियों के मोबाइल और एटीएम पर नजर रखते थे। ट्रेनों में भीड़भाड़ के चलते यात्रियों का पर्स और मोबाइल चोरी कर लेते है। एटीएम कार्ड चुराकर ऑनलाइन शॉपिंग करते थे। 

मोबाइल पर एप के जरिए बनाया पासवर्ड 

शातिर युवकों ने पहले ट्रेन से यात्रियों के एटीएम को चोरी किया। उसके बाद मोबाइल एप पर एटीएम का नया पासवर्ड आसानी से बनाया। उसके बाद आसानी से महंगे सामान खरीदते थे। अलग-अलग स्थानों से युवकों ने खरीददारी की है। 

साइबर सेल की मदद से आरोपित लगे हाथ

आरोपितों पर साइबर सेल की पैनी नजर थी। जिन यात्रियों के एटीएम कार्ड चोरी हुए थे। उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एटीएम के नंबर को रिपोर्ट में दर्ज किया। जीआरपी ने गिरोह का खुलासा करने के लिए साइबर सेल की मदद ली। उसके बाद एटीएम कार्ड के नंबर को साइबर सेल ने ट्रैक किया। साथ ही बैंक के अधिकारियों से भी ट्रांजेक्सन की जानकारी जुटाई। मोबाइल पर जब आरोपितों ने कोड बदला तो साइबर सेल ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया। जिसके बाद आरोपितों को उठाया गया। 

 

सावधान: ट्रेनों में सक्रिय है गिरोह 

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे है तो इस गिरोह से सावधान हो जाइए, क्योंकि पलक झपकते ही ये गिरोह सामान चोरी कर देता है। महिलाओं के पर्स और जेवरात, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड पर गिरोह की पैनी नजर रहती है। रिजर्वेशन कोच में भी गिरोह के सदस्य आसानी से चढ़ जाते है। टीटीई की साठगांठ से सीट भी ले लेते है। जैसे ही यात्री रात में सो जाते। वैसे ही उनका सामान चोरी कर स्टेशन पर उतर जाते है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।