Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झूठ बोलकर विधवा से रचाई शादी, दो साल बाद दिया धोखा

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Jun 2021 05:38 PM (IST)

    अंबाला में झूठकर बोलकर शादी करने और दो साल बाद महिला को धोखा देने का मामला सामने आया है। झूठ बोल साथ काम करने वाली महिला से युवक ने दूसरी शादी की। कुरुक्षेत्र के गांव सूरजगढ़ निवासी महिला ने अंबाला शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी।

    Hero Image
    महिला से झूठकर बोलकर शादी कर धोखा दिया।

    अंबाला, जेएनएन। पहली शादी का झूठ बोल साथ काम करने वाली महिला से युवक ने दूसरी शादी कर ली। दोनों दो साल तक साथ रहे। इसके बाद पहली पत्नी के पास चला गया जब महिला ने उसकी पहली पत्नी को कॉल की तो उसने जान से मारने की धमकी दी है। परेशान होने के बाद कुरुक्षेत्र के गांव सूरजगढ़ निवासी महिला ने अंबाला शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपित पति विकास उर्फ विक्की, महेश कुमार, सुधा, विभू, मधु, प्रियंका पहली पत्नी व भूपिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी। शिकायतकर्ता  के मुताबिक राजपुरा निवासी युुुुवक  के साथ वर्ष 2008 में शादी हुई थी। इस शादी से एक बेटा है जबकि 2014 में पति की मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे से ऐसे हुई पहचान

    महिला के मुताबिक पति की मौत के बाद वह अपने बेटे को साथ लेकर अांबला शहर दशमेश मार्केट में काम करने गली थी। इस दौरान उसकी मुलाकात विकास उर्फ विक्की से हुई थी जो वहीं पर ही काम करता था। तब विकास ने उसे बताया था कि वह भी शादीशुदा है मगर उसकी पत्नी का व्यवहार ठीक न होने पर तलाक हो चुका है जो सहारनपुर के गांव बब्याल में रहती है। इस तरह दोनों दोस्ती हो गई। महिला का कहना है विकास ने उसे विश्वास में लेकर 2019 में साधारण तरीके से मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह दोनों पति-पत्नी की तरह किराये के मकान में अपने बेटे के साथ रहने लगे और इस दौरान पति विकास ने अपनी पहली पत्नी प्रियंका को कोई फोन नहीं किया था। इस तरह आरोपित विकास उसकी इज्जत के साथ दो साल तक खेलता रहा।

    पति के दोस्त पर भड़काने का आरोप

    महिला का आरोप है उसके पति विकास उर्फ विक्की का दोस्त भूपिंद्र उसके पति को उसके प्रति भड़काता रहता था। 15 जनवरी को पति विकास शराब पीकर घर आया और झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद विकास घर में रखे 40 हजार रुपए लेकर चला गया। 19 जनवरी को उसने विकास को कॉल की तब उसने बताया वह अपनी पहली पत्नी प्रियंका के पास सहारनपुर में है उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने विकास की पहली पत्नी प्रियंका को कॉल कर कहा कि उसकी बात उसके पति विकास से करवा दो, इसपर प्रियंका ने उसने धमकियां देनी शुरू कर दी। इस तरह पीड़िता को उसके मायके और ससुराल दोनों ने उसे छोड़ दिया है।