Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के लिए खेलने वाले हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह की नई पारी, हरियाणा पुलिस में डीएसपी की जिम्‍मेदारी

    देश के लिए खेलने वाले हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह ने हरियाणा पुलिस ज्‍वाइन कर लिया है। अब उन्‍होंने एक साल की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है। पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने दीक्षांत समारोह में कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

    By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Tue, 01 Jun 2021 05:09 PM (IST)
    Hero Image
    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह

    करनाल, जेएनएन। अपना मौलिक प्रशिक्षण पूरा कर चुके डीएसपी सरदार सिंह ने हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित साधारण दीक्षांत कार्यक्रम में संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से कर्तव्य पालन की शपथ ली। दीक्षांत कार्यक्रम में अकादमी निदेशक व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. सीएस राव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डा. राव ने प्रशिक्षण संपन्न कर औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल होने पर डीएसपी सरदार सिंह को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सरदार सिंह ने खेल जगत में अपनी मेहनत एवं समर्पण से काम करते हुए देश का नाम रोशन किया है। जीवन में कामयाबी के लिए निश्चित लक्ष्य और उसके लिए ईंमानदारी से प्रयास किया जाना जरूरी है। सरदार सिहं ने बचपन से ही अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिया था जिसे प्राप्त करने के लिए वे ईमानदारी से लगे भी रहे। सरदार सिंह भारतीय हॉकी टीम के सबसे युवा कप्तान रहे हैं।

    उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने अतंर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2004 में सरदार सिंह ने पोलैंड में हुई अतंर्राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भारत की टीम में भाग लिया और वर्ष-2006 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच से सीनियर वर्ग में इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय खेल करियर का आरंभ किया था। वर्ष-2008 में सुलतान अजलन शाह कप से अपनी कप्तानी पारी आरंभ की और जुलाई-2016 तक भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे। 2018 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से सन्यास लेने तक सरदार ङ्क्षसह ने 310 से अधिक अंन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। सरदार सिंह को गणतंत्र दिवस वर्ष-2015 पर खेल क्षेत्र में उत्कृट सेवा के लिए उच्चतर नागरिक सम्मान पद्मश्री सम्मान से, 2012 में अर्जुन अवार्ड, वर्ष-2017 में खेल में योगदान के लिए सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीवगांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

    डॉ. राव ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार सिंह ने खेल क्षेत्र में जिस मेहनत समर्पण से कार्य किया है। उसी मेहनत और समर्पण से वे पुलिस विभाग में कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने अच्छा पुलिस अधिकारी बनने के लिए सरदार सिंह का मार्गदर्शन भी किया।

    2008 में डीएसपी पद पर भर्ती हुए थे सरदार सिंह

    15 जुलाई 1986 को सिरसा जिले के गांव संतनगर में सरदार गुरनाम सिंह व सरदारनी जसवीर कौर के पुत्र-रूप में जन्मे सरदार सिंह को वर्ष-2008 में हरियाणा पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया। खेल प्रतिबद्धताओं को देखते हुए अब उन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। सरदार सिंह ने प्रशिक्षण पूर्ण होने पर हरियाणा पुलिस के सभी उच्च अधिकारियों और अकादमी के स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमी के डीआइजी डा. अरूण सिंह, एसपी राजेश कालिया, जिला न्यायवादी अशोक कुमार बागड़ी, जिला उपन्यायवादी प्रदीप कुमार, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी हरिन्द्र कुमार, डीएसपी अजय कुमार, डीएसपी मित्रपाल, डीएसपी सुन्दर, डीएसपी लक्ष्मी देवी, डीएसपी अनिरूद्ध चौहान मौजूद थे।