Move to Jagran APP

इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग के कारण दिल्ली अंबाला रूट पर तीन दिन आठ ट्रेनें रहेंगी रद

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 26 से 28 जुलाई तक इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य जारी है। इस कारण उत्तर रेलवे ने आठ ट्रेनें रद कर दी हैं। कई के रूट में बदलाव किया है।

By Edited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 07:41 AM (IST)
इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग के कारण दिल्ली अंबाला रूट पर तीन दिन आठ ट्रेनें रहेंगी रद
इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग के कारण दिल्ली अंबाला रूट पर तीन दिन आठ ट्रेनें रहेंगी रद
जागरण संवाददाता, पानीपत : कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 26 से 28 जुलाई तक इलेक्ट्रानिक इंटरलॉ¨कग कार्य जारी है। इस कारण उत्तर रेलवे ने आठ ट्रेनें रद कर दी हैं। कई के रूट में बदलाव किया है और कुछ ट्रेनों की दूरी घटाई है। रेल प्रबंधन के अनुसार, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू, 64463/64462 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, 74993/74994 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला डीईएमयू, 64546/64545 अंबाला- कुरुक्षेत्र-अम्बाला एमईएमयू, 64548/64547 अम्बाला- कुरुक्षेत्र-अम्बाला एमईएमयू 25 से 28 जुलाई तक रद रहेंगी। इसके अलावा 64483 कुरुक्षेत्र-अम्बाला एमईएमयू, 22429/22430 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट, 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं, 11901/11902 मथुरा जंक्शन-कुरुक्षेत्र-मथुरा जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस 25 और 26 जुलाई को पानीपत स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं 64463/64462 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू और 64461 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र एमईएमयू 27 और 28 जुलाई को पानीपत स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के बदले रूट 19717 जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 से 27 तक वाया रोहतक-पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला होकर चलेगी। 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 और 27 जुलाई को अम्बाला-कुरुक्षेत्र-पानीपत-रोहतक होकर चलेगी। 14034 श्री माता वैष्णो दिल्ली कटड़ा-दिल्ली जंक्शन जम्मू मेल 27 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद- शाहदरा-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.