Panipat News: डेढ़ महीने पहले पिता की हत्या, अब बेटे को पुलिस के सामने मारी गोली
पानीपत के कैराना में खेत पर गए युवक को गोली मार दी गई। युवक को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी क्योंकि उसके पिता की पहले हत्या हो चुकी थी और परिवार को जान का खतरा था। पुरानी रंजिश के चलते यह हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। कैराना के मामौर गांव में डेढ़ माह पहले कुराड़ गांव के देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मामौर गांव के शोबान, फरमान, नदीम को गिरफ्तार कर लिया था।
देवेंद्र की मामौर गांव में 50 बीघा जमीन है। इस पर धान लगाई गई है। देवेंद्र के बेटे रोहित ने आरोपितों से अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी भूपेंद्र सिंह से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी। रोहित को शनिवार को एक पुलिस कर्मी सुरक्षा कर्मी के रूप में मिला था।
रोहित शनिवार सुबह अपने सुरक्षाकर्मी सोनू व अपने तीन दोस्तों के साथ मामौर गांव में धान काटने के लिए गया था। जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचा तो सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने रोहित को गोली मार दी। गोली उसके दाए पैर के घुटने में लगी।
आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल रोहित को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां उसका इलाज चला। इसके बाद स्वजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसके पैर से गोली निकाली गई। कैराना थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
कुराड़ गांव निवासी राजेश देशवाल ने बताया कि उन्होंने 2010 में कैराना के मामौर गांव में 50 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उसका छोटा भाई देवेंद्र खेती करता था। देवेंद्र से शोभान का परिवार रंजिश रखता था।
वह नहीं चाहते थे कि वह इस गांव में खेती करें। 17 जून को खेत में जाते हुए शोभान, नदीम व फरमान से उसके भाई देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर थी। देवेंद्र को बचाने के लिए बीच में आए उनके नौकर इस्लाम व उसके पुत्र
शहजाद पर भी चाकू से हमला किया गया था। हमले में शोबान भी घायल हुआ। पुलिस ने उसकी दिन शोभान व फरमान को गिरफ्तार किया था। रात को मुठभेड़ में नदीम को गिरफ्तार किया गया था। अब आरोपित उसके भतीजे रोहित को भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
उनकी मामौर गांव स्थित जमीन में धान की फसल तैयार हो गई थी। उनको फसल काटने जाना था। इसलिए रोहित पुलिस सुरक्षा के बीच वहां खेत में गया था। बाइक पर उसके साथ सिपाही सोनू था। सामने से आए बाइक सवारों ने रोहित पर गोली चला दी। अब उनके पूरे परिवार की जान को खतरा बना हुआ है। वह अपनी जमीन को बेचने को मजबूर हैं।
गनमैन ने एक किलोमीटर दूर तक किया पीछा
रोहित के साथ गनमैन बाइक पर था। उनके पीछे ट्रैक्टर तीन ट्रालियों को जोड़कर चल रहा था। जैसे ही सामने से आए बाइक सवारों ने रोहित को गोली मारी तो बाइक गिर गई।
गनमैन सोनू ने आरोपितों की बाइक का एक किलोमीटर दूर तक पीछा किया लेकिन उसे गांव की गलियों का पता नहीं था। इसलिए आरोपित फरार होने में सफल हो गए।
एक साल पुरानी रंजिश में देवेंद्र की हत्या की थी
एक साल पहले देवेंद्र गाड़ी से जा रहा था। सड़क पर वर्षा का पानी भरा होने के कारण जैसे गाड़ी शोबान पक्ष के घर से बाहर से गुजरी तो उनको छींट लग गई थी, जिसकी रंजिश चली आ रही थी।
अवैध संबंध के शक में हमले की बात भी सामने आई है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनों से आगामी ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर देवेंद्र सक्रिय था। देवेंद्र ने गांव में वोट भी बनवा रखी है।
सनौली पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि रोहित के साथ पुलिस कर्मचारी को भेजा था। रंजिशन रोहित को गोली मारी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने रोहित के बयानों पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। रोहित का इलाज चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।