Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी पर चाकुओं से किया हमला, नकाबपोश बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 11:40 AM (IST)

    पानीपत में एक नकाबपोश ने फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला किया। पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मनोज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और फैक्ट्री मालिक एक दूसरे को जानते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    टीडीआई में फैक्ट्री मालिक व उसकी पत्नी पर चाकुओं से हमला। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पानीपत। टीडीआई में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी पर नकाबपोश ने शुक्रवार सुबह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी की गर्दन पर वार किए। हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित पिस्तौल भी लिए हुए था, जिसे लहराते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को पकड़ लिया। छानबीन में पता चला कि आरोपित फैक्ट्री मालिक को पहले से जानता था, उनके परिवार का एक दूसरे के घर पर आना-जाना था। शिकायतकर्ता गौरव खन्ना ने पुलिस को बताया कि उनकी बलाना रोड पर फैक्ट्री है। उनकी पत्नी रेणू खन्ना शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे बच्चों को स्कूल बस में बैठाने गई थी। वे इसके मात्र दो मिनट बाद ही वापस आ गई।

    एक नकाबपोश युवक उनके मकान में घुस गया। उसने आते ही पिस्तौल दिखाते हुए पैसों की मांग की। उन्होंने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। गौरव ने बताया कि उन्होंने हमले का विरोध किया और मुख्य गेट खोलने लगे तो हमलावर ने उनकी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गई।

    वे इससे घबरा गए और शोर मचा दिया। आसपास के लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे तो युवक पिस्तौल लहराते हुए भाग गया। सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के घर और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। पुलिस ने इसके आधार पर मनोज नाम के युवक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है मनोज और गौरव पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं और साथ में जिम करते हैं। उनके परिवार का भी एक दूसरे के घर पर आना जाना है।

    comedy show banner
    comedy show banner