'लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांग रहा रंगदारी', दोस्त को फंसाने के लिए चली ऐसी चाल; कैसे खुली पोल?
हरियाणा के पानीपत में एक प्रॉपर्टी डीलर ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने का झूठा आरोप लगाया। उसने दुबई में रह रहे एक परिचित शुभम को फंसाने की योजना बनाई थी क्योंकि शुभम ने उसे पहले एक छेड़छाड़ के मामले में धमकाया था। पुलिस पूछताछ में डीलर ने अपनी झूठी कहानी कबूल कर ली जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई।

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में विराट नगर के प्रॉपर्टी डीलर की ओर से लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी के आरोप झूठे पाए गए हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने दुबई में रह रहे अपने जानकार को रंगदारी के केस में फंसाने की प्लानिंग कर यह कहानी बनाई थी। पुलिस पूछताछ में उसने सब उगल दिया।
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि विराट नगर निवासी अनमोल ने कुछ दिन पहले एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। लड़की ने इस बारे में अपने दुबई में रहने वाले दोस्त शुभम को बताया था। शुभम व अनमोल जानकार भी हैं।
शुभम ने अनमोल के पास कॉल कर उसे धमकाया था और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी भी दी थी। अब अनमोल ने शुभम को फंसाने के लिए खुद उसके पास मैसेज कर यह कहां था कि वह 25 लाख रुपये नहीं दे सकता।
उसने शुभम की बातों को घुमाना शुरू कर दिया था ताकि देखने में लगे कि शुभम रंगदारी मांग रहा है। जब अनमोल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने झूठी कहानी वाली बात कबूल ली। अब उस पर निवारक कार्रवाई की गई है। अनमोल के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ की पुलिस के पास शिकायत आ चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।