कुरुक्षेत्र की डीएलएसए टीम ने सुना पीड़ितों का दर्द, पूछे 40 सवाल
हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण(हालसा)के आदेश पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण(हालसा) कुरुक्षेत्र की टीम कोर्ट परिसर पानीपत पहुंची। कोर्ट में निस्तारित हो चुके और विचाराधीन केसों के शिकायतकर्ताओं से सवाल करते हुए उनका दर्द पूछा। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएलएसए कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम डॉ. कविता काम्बोज कर रही हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण (हालसा) के आदेश पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की टीम कोर्ट परिसर पानीपत पहुंची। कोर्ट में निस्तारित हो चुके और विचाराधीन केसों के शिकायतकर्ताओं से सवाल पूछे। इसका नेतृत्व डीएलएसए कुरुक्षेत्र की सचिव और सीजेएम डॉ. कविता कांबोज कर रही हैं।
कोर्ट कांप्लेक्स के मीटिग हॉल में पीड़ितों को बुलाया। इनमें यौन शोषण, एसिड अटैक, डेथ केस, वैवाहिक मतभेद, प्रॉपर्टी विवाद, पॉक्सो एक्ट, बाल शोषण, मानव तस्करी, घरेलू हिसा, बर्न केस के पीड़ित शामिल रहे। एडवोकेट वैभव शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र की दो टीमें इस पर काम कर रही हैं। पानीपत में टीम गुरुवार को भी रहेगी। यहां के अलावा कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पंचकूला, हिसार, नारनौल, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र और पलवल को कवर करेगी।
दूसरी टीम अन्य जिलों में पहुंचेगी। टीम का उद्देश्य पीड़ितों की परेशानी जानकर, भविष्य के लिए सुधार कराना है।टीम में एडवोकेट राहुल शरण, विनीत सिरोही,पूजा अरोड़ा और दिव्या चुघ शामिल रहे। ये पूछे मुख्य सवाल :
-क्या आप अपने कानूनी अधिकार जानते हो?
-केस की सूचना देने के बाद पुलिस कितनी देर बाद मौके पर पहुंची?
-पुलिस ने दर्ज की एफआइआर से आप कितने संतुष्ट हैं?
-थाने में आपको बैठने की सीट और पीने का पानी मिला?
-आरोपित को पुलिस ने कितनी देर बाद गिरफ्तार किया?
-क्या आपको कोर्ट की बेसिक प्रक्रिया से अवगत कराया गया?
-मुआवजा स्कीम के विषय में किसने जानकारी दी?
-क्या आपने डीएलएसए कार्यालय की विजिट की है?
-क्या आप पैनल के वकील की सेवा से संतुष्ट हैं?