Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल के 48 दिव्यांग विद्यार्थी विंटर एडवेंचर कैंप में दिखाएंगे प्रतिभा, मोरनी हिल्स के लिए होंगे रवाना

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Nov 2021 09:32 AM (IST)

    कैथल के 48 दिव्यांग विद्यार्थी विंटर एडवेंचर कैंप के लिए चयनित हुए हैं। आज सभी मोरनी हिल्स के लिए रवाना होंगे। कैंप में शामिल होने वाले हैं नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हैं। कैंप माध्‍यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चुना गया।

    Hero Image
    एडवेंचर कैंप के लिए छात्र आज रवाना होंगे।

    कैथल, जागरण संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत कैथल जिले के 48 दिव्यांग विद्यार्थियों व 12 अध्यापकों का एक दल विंटर एडवेंचर कैंप में रवाना होगा। कैंप में शामिल होने के लिए यह दल पंचकुला जिले के मोरनी हिल्स में जाएगा। बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उद्​देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं कार्यक्रमों के तहत विभाग विद्यार्थियों के लिए एडवेंचर कैंप आयोजित करता है। यही नहीं, कैंप में समान्य ही नहीं, बल्कि दिव्यांग विद्यार्थी भी कैंप में हिस्सा लेते हैं। जिसके तहत सोमवार को भी नए बस स्टैंड से दिव्यांग विद्यार्थी कैंप में शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय के सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस कैंप के लिए प्रत्येक खंड से आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिसमें चार दिव्यांग लड़के व लड़कियां शामिल हैं। कुशल ने बताया कि यह विद्यार्थी नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के हैं। इसके लिए प्रत्येक खंड से एक स्पेशल अध्यापक व अध्यापिका भी कैंप में शामिल होंगी।

    कैंप में यह होंगी क्रियाएं

    सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित शिविर में तीरंदाजी शूटिंग, वोटिंग, राक क्लाइंबिंग, योगा सहित अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। कुशल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से दिव्यांग विद्यार्थयों को दूसरे विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आत्मविश्वास आएगा। जिससे वह भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान द्वारा सामान्य विद्यार्थियों के साथ दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी कैंप आयोजित किए जाते हैं। इसमें केवल एडवेंचर कैंप ही नहीं, बल्कि कला को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजित किया जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner