पुलिस हिरासत से भागे युवक का यमुना किनारे मिला शव, छोटा भाई बोला- तीन पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से मारा
पानीपत में यमुना नदी के किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में युवक को हिरासत में लिया और मारपीट की जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है और डीएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाया।
जागरण संवाददाता, पानीपत। यमुना नदी में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उत्तर प्रदेश के कांधला निवासी 22 वर्षीय विजय का शव मिला। विजय के छोटे भाई अजय ने आरोप लगाया कि ऑटो सवार युवती की शिकायत पर तीन पुलिसकर्मियों पांच ने छेड़छाड़ के आरोप में रविवार रात साढ़े सात बजे दोनों भाइयों को आटो से उतारकर हिरासत में लिया। उन्हें लाठी-डंडे से पीटा।
विजय हिरासत से भाग गया। जबकि उसे पिता ने छुड़ाकर अपने साथ ले गए। सुबह विजय का शव मिला। स्वजन ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाया। डीएसपी नरेंद्र मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जिस वे मान गए। पुलिस ने स्वजन से मिली शिकायत पर कार्रवाई शुरू की।
ऑटो रुकवाकर पुलिस ने पीटा
उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे के गांव कांधला निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता अजय सिंह कुरुक्षेत्र में चाट ठेकेदार है। वह अपने बड़े भाई विजय के साथ रविवार को कुरुक्षेत्र से कस्मटर से बकाया पेमेंट लेकर आटो में घर लौट रहे थे। रास्ते में आटो में सवार एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और फोन कर बंदे बुलाने की धमकी दी।
जब वह सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा पर पहुंचे तो एक गाड़ी में सवार होकर आए तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों ने ऑटो रुकवाया और दोनों भाइयों को उतारकर मारपीट की। सबके सामने पैर पकड़वाएं। फिर उन्हें जाने के लिए कहा।
यमुना पुल के नीचे मिला शव
जब वह यमुना पुल पर पहुंचे तो वहां पर नाके पर फिर आटो रुकवाकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें उतार लिया। उन्हें पीटने लगे। दोनों को अलग-अलग कर दिया। उसे चौकी के अंदर बैठा लिया। जबकि विजय को पीटते हुए अलग ले गए। बताया जा रहा कि विजय जान बचाकर भाग गया। रात साढ़े नौ बजे पिता अजय सिंह को पुलिस ने चौकी में बुलाया। दोबारा माफी मंगवाने के बाद अजय को छोड़ दिया।
स्वजन ने विजय की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे पिता ने पुलिस चौकी में बेटे के न मिलने की सूचना दी तो पुलिसकर्मी ने कहा कि शव यमुना पुल के नीचे नदी किनारे पड़ा मिला है। जिस सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शव देख कर पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया और सड़क पर जाम लगा दिया।
नशे में धुत होने व रुपये छीनने का भी आरोप
इस मामले में भाई अजय ने आरोप लगाते हुए बताया कि मारपीट करने वाले तीनों पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। उन्होंने 15 हजार रुपये भी छीने। इसके अलावा भाई से फोन भी ले लिया था, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।
सोमवार को एक युवक का शव मिला है, जांच की तो पता चला कि दो भाइयों को रविवार रात युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा था। दो में से एक युवक को पिता अपने साथ ले गया था, दूसरे का भाग गया था, उसका सुराग नहीं लगा था।
सोमवार को शव मिलने के बाद स्वजन ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी, क्योंकि पूरा क्षेत्र सीसीटीवी निगरानी में है। फुटेज चेक की जाएगी। फुटेज में आरोप सच होते है तो उनपर कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, डीएसपी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।