Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panipat News: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर भगाकर कई दिनों तक किया दुष्कर्म; चचेरे भाई ने बहन को किया प्रेग्नेंट

    By Jagran NewsEdited By: Sushil Kumar
    Updated: Fri, 13 Jun 2025 10:33 PM (IST)

    पानीपत में एक नाबालिग लड़की को उसके चचेरे भाई ने बहला-फुसलाकर भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को रायबरेली से बरामद किया जहाँ वह गर्भवती पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पीड़िता के गर्भपात की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    चचेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसा बहन से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत एक कॉलोनी की किशोरी को उसका चचेरा भाई भगा ले गया। किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने उत्तर प्रदेश में कई बार दुष्कर्म किया। अब किशोरी तीन माह की गर्भवती हो गई है। किशोरी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बरामद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित यहां से फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है। अब सीडब्ल्यूसी के माध्यम से सिविल सर्जन को पत्र लिखवाकर किशोरी का गर्भपात कराया जाएगा। पुलिस आरोपित की धरपकड़ में जुटी है।

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की एक कॉलोनी निवासी महिला 17 साल पहले अपने पति को छोड़कर अपनी दो बेटियों को लेकर पानीपत आ गई थी। यहां वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने लगी और दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से महिला को एक बेटी है। अब उसकी बेटी की आयु 16 वर्ष है।

    महिला के पहले पति के भाई के बेटे की उसकी 16 वर्षीय बेटी पर नजर थी। उसने अपनी चचेरी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसाया और अप्रैल में उसे पानीपत से अपने साथ भगाकर ले गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी थी। पुलिस तब से किशोरी की तलाश में जुटी थी।

    पुलिस उसे ट्रेस करते हुए बुधवार को रायबरेली पहुंची और वहां वीरवार सुबह किशोरी को उसके चचेरे भाई के कमरे से बरामद किया। आरोपित वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया तो वह तीन माह की गर्भवती मिली। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

    आरोपित को जल्द पकड़ेंगे

    किशोरी को रायबरेली से बरामद किया गया है। वह जांच में गर्भवती मिली है। उसके गर्भपात की प्रक्रिया शुरू की गई है। आरोपित की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से गहनता से पूछताछ होगी।

    - कृष्ण कुमार, एसआइ, पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस