मनुष्य अपने धर्म का साथ कभी न छोड़े : छौक्कर
संवाद सहयोगी, समालखा श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब समालखा के पांचवें रामकथा महोत्सव की शनिवा
संवाद सहयोगी, समालखा
श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब समालखा के पांचवें रामकथा महोत्सव की शनिवार को धूमधाम से शुरुआत हुई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने रामायण को सिर पर धारण कर शहर की परिक्रमा की। कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सभा के प्रधान व पार्षद श्यामसुंदर बरेजा ने की। विशिष्ट अतिथि साधना किन्नर व उनकी शिष्य सोनिया भी उपस्थित थीं।
धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि मनुष्य को अपने धर्म का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में अपनाना चाहिए। हनुमान जैसा कोई भक्त नहीं है। हमें उनके आदर्शो को जीवन में अपनाते हुए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।
वह राजनीति करने नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने आए हैं। लोग अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी उनसे मिल सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शेरांवाली माता, भोले शकर की मनमोहक झाकियों ने लोगों को मुग्ध कर दिया। पूर्व विधायक क्लब को एक लाख इकतीस हजार रूपये का अनुदान भी दिया, साधना किन्नर ने 21 हजार रुपये तथा प्रसाद सेवा दी। कल्ब की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के कमला, सपना, पिंकी, कमलेश, सुमन, सरोज, काता, कमला, सुनीता आदि के अलावा कल्ब के सदस्य भी मौजूद रहे।
श्रीराम कथा शुरू : श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब की ओर से श्रीराम कथा रविवार से शुरू हो रही है। कथा वाचक अरविंद शरण महाराज वृंदावन वाले श्री राम के जीवन व उनकी लाला पर प्रकाश डालकर लोगों को रामायण का ज्ञान कराएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।