Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: पानीपत में 13 साल की किशोरी की शादी, अब बच्चे को दिया जन्म, पति और सास गिरफ्तार

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 03:04 PM (IST)

    पानीपत में एक 13 वर्षीय किशोरी जिसकी बुआ और फूफा ने शादी कर दी थी ने 14 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने अस्पताल से किशोरी के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। बुआ और फूफा फरार हैं।

    Hero Image
    जिला नागरिक अस्पताल में किशोरी से मिलते हुए सविता आर्या और गोद में नवजात। l जागरण

    जागरण संवाददाता, पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 13 साल की किशोरी की उसकी बुआ व फूफा ने शादी कर दी। अब किशोरी ने 14 साल की आयु में जिला नागरिक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यहां से डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मौके प पहुंचकर किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सोनीपत पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल से उसके पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बुआ व फूफा यहां से फरार है। फिलहाल किशोरी व उसका बच्चा जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है।

    किशोरी ने बताया कि जब वह पांच साल की थी, वह तब से सोनीपत में अपनी बुआ व फूफा के पास रह रही है। उसकी मां उसे छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

    बुआ और फूफा ने बनाया शादी का दबाव

    उसके पिता की मौत हो चुकी है। फूफा शराब पीने के आदी थे, वह अक्सर ताने देते थे कि वह गोद ली हुई है। वह बुआ-फूफा को मम्मी-पापा कहती है। जब वह 12 साल की थी तो उसके फूका उसकी बुआ पर उसकी शादी का दबाव बनाने लगे थे। उसकी बुआ ने मना किया तो वह हर रोज उसकी बुआ के साथ झगड़ा करने लगे।

    बुआ ने 13 साल की आयु में उसकी शादी 10 साल बड़े लड़के से गन्नौर में कर दी। जब वह सात माह की गर्भवती हुई तो तब उसको समझ आई कि वह मां बनने वाली है। प्रसव पीड़ा के बाद डिलीवरी के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी आयु देखी तो उन्होंने पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने आरोपित पति पर दुष्कर्म का भी केस दर्ज किया।

    किशोरी की मदद करेंगे, प्रशासन से भी अपील करेंगे: सविता

    आर्या मामले का पता लगने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने किशोरी से मुलाकात की। जहां उन्होंने जच्चा-बच्चा का हाल जाना। साथ ही लड़की को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सविता आर्या ने कहा कि ये लड़की सिस्टम की मार झेल रही है। किशोरी के साथ बहुत गलत हुआ है।

    comedy show banner
    comedy show banner