Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग हेमंत को भेंट की व्हीलचेयर

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jul 2021 07:39 AM (IST)

    सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट ने कुटानी रोड के रहने वाले दिव्यांग हेमंत को हाथ वाली रिक्शा भेंट की। हेमंत 18 साल का है लेकिन शारीरिक विकास न होने की वजह से बोल नहीं पाता। उसके हाथ व पैर भी काम नहीं करते हैं।

    Hero Image
    चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग हेमंत को भेंट की व्हीलचेयर

    पानीपत (विज्ञप्त) : सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट ने कुटानी रोड के रहने वाले दिव्यांग हेमंत को हाथ वाली रिक्शा भेंट की। हेमंत 18 साल का है, लेकिन शारीरिक विकास न होने की वजह से बोल नहीं पाता। उसके हाथ व पैर भी काम नहीं करते हैं। गौरव लिखा ने बताया कि दो दिन पहले कुटानी रोड जाते हुए इस बच्चे की मां ने उनकी टीम को एक •ारूरतमंद बच्चे के लिए हाथ रिक्शा ले जाते देखा था। तब उस मां ने अपने बेटे के हालात के बारे में भी बताया। उनका परिवार मेहनत मजदूरी करता है व घर का गुजारा बहुत मुश्किल से हो पा रहा है। उनकी जरूरत को समझते हुए सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी साथियों ने रविवार को इस बच्चे को घर जाकर व्हीलचेयर भेंट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner