Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GST घोटाला, सुपारी से भरी 13 गाडि़यां पकड़ी, अफसर भी हैरान

    बैंगलुरु कर्नाटक इंदौर असम से दिल्ली आ रही थी गाडिय़ां। सोनीपत में हुई कार्रवाई सोनीपत जीएसटी के अधिकारियों को नहीं किया शामिल। पानीपत करनाल की टीमों ने गाडिय़ां पकड़ी।

    By Ravi DhawanEdited By: Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:35 PM (IST)
    GST घोटाला, सुपारी से भरी 13 गाडि़यां पकड़ी, अफसर भी हैरान

    पानीपत [महावीर गोयल]। एक गाड़ी, दो गाड़ी, गिनती करते-करते इनकी संख्‍या 13 पहुंच गई। इन गाडि़यों में 4 करोड़, 45 लाख 9 हजार 750 रुपये की सुपारी थी। इनमें से कई गाडिय़ों के साथ ई-वे बिल नहीं मिले। सभी बिल दिल्ली की फर्म के नाम से बने थे, जबकि माल सोनीपत में उतारा जाना था। इतनी बड़ी खेप देखकर अफसर भी हैरान रह गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अतिरिक्त मुख्य सचिव (ईटीसी) संजीव कौशल के आदेश पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त आयुक्त विद्यासागर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। पानीपत-करनाल के अधिकारियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने सोनीपत पहुंचकर धड़पकड़ अभियान चलाया। यह अभियान देर शाम तक चला।

    सोनीपत के अफसरों को शामिल नहीं किया
    टीम में शामिल अधिकारियों में पानीपत ईटीओ अजय कंसल, सुनील ढूल, अजय कुंडू, ईटीओ रोहतास, अंजू, दीपक दत्त शामिल रहे। एक साथ इतनी अधिक गाडिय़ों की पकड़ धकड़ अभियान में सोनीपत के अधिकारियों को इस मामले से दूर रखा गया। 

    गाड़ी कहां से कहां तक        कीमत
    केरल से दिल्ली                  4054400
    तामिलनाडु से दिल्ली           1855000
    तामिलनाडु से दिल्ली           1855000
    बेंगलुरु से दिल्ली                3801000
    ईंदौर से सोनीपत                 4200000
    पुडुचेरी से दिल्ली                1929200
    कर्नाटक से दिल्ली               3535000
    बेंगलुरु से दिल्ली               4949000
    बेंगलुरु से दिल्ली              5090400
    पुडुचेरी से दिल्ली               2548000
    बेंगलुरु से दिल्ली              5656000
    असम से दिल्ली                3136000
    केरल से दिल्ली                 2850750

    पांच फीसद लगता है टैक्‍स
    उपआबकारी कराधान आयुक्त राजाराम नैन ने बताया कि सुपारी पर पांच प्रतिशत टैक्स लगता है। इन गाडिय़ों की पेपर चेक किए गए हैं। टैक्स चोरी का मामला बनता है। गाडिय़ां दिल्ली अनलोङ्क्षडग दिखाई गई हैं। जबकि सोनीपत में पकड़ी गई है। कुछ गाडिय़ों में ई-वे बिल ही नहीं लगा हुआ।