Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में 43 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:02 PM (IST)

    इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 43 वर्षीय महिला ने सुमित नामक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे जुलाई 2024 में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने पहले किसी को नहीं बताया लेकिन अब आरोपी फिर से उसे परेशान कर रहा है।

    Hero Image
    महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव की 43 वर्षीय महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इसराना पुलिस को शिकायत दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि जुलाई 2024 में गांव के ही सुमित ने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी।

    पीड़ित महिला ने गांव मे बदनामी व डर के मारे किसी को नहीं बताई थी। अब फिर आरोपित युवक ने पीड़ित महिला को परेशान करने लगा है। गली में आते-जाते छेड़खानी व बताने पर जान से मारने की धमकी देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता महिला ने मामले सारी घटना अपने पति व परिवार को बताई। परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत इसराना पुलिस में देकर आरोपित पर कार्यवाही मांग की है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।