Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इंस्पेक्टर को बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दिया ऑफर, रेप केस में फंसा लाखों की लूट; महिला के कारनामे से पुलिस हैरान

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 09:32 PM (IST)

    पानीपत में मलेरिया इंस्पेक्टर को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में साइको किलर सोनू और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। महिला वकील और उसकी सहेली फरार हैं। सोनू पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या भी शामिल है। वकील ने इंस्पेक्टर को जेल भेजने की धमकी देकर चार लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    महिला के कारनामे से पुलिस हैरान। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पानीपत। मलेरिया इंस्पेक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर चार लाख रुपये मांगने के आरोपित साइको किलर नौल्था गांव निवासी सोनू व उसके गांव के ही साथी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला वकील व उसकी सहेली फरार हैं। मलेरिया इंस्पेक्टर को महिला वकील ने जेल भिजवाने का डर दिखाकर चार लाख में सेटलमेंट कराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकड़े गए दोनों आरोपितों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनसे महिला वकील व उसकी सहेली के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपित सोनू जेल से पैरोल पर आया था। तीन जून को उसे जेल में वापस जाना था लेकिन वह फरार हो गया था। सोनू ने 2012 में एक ही सप्ताह में चार युवकों की हत्या कर दी थी।

    इनमें कारद गांव का आइबी का जवाब भी शामिल था। उत्तर प्रदेश के एक युवक को मरा समझकर एनएफएल के पास नहर में फेंका गया था। वह सिवाह गांव के पास नहर से निकलकर डाहर गांव में आ गया था। आरोपित सोनू ने पुलिस को बताया था कि वह नाम कमाने के लिए इन वारदात को अंजाम दे रहा था। हत्या करने के बाद आरोपित सोनू उनकी जेब से पैसे निकाल लेता था। उस पर चार हत्या समेत 16 केस दर्ज हैं।

    हत्या के केस में उसे जेल हो चुकी है। डीएसपी सुरेश सैनी ने लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को मलेरिया इंस्पेक्टर ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि 10 दिन पहले वह गोहाना रोड पर खड़ा था। उसे यहां उसका जानकार नौल्था गांव का नरेंद्र मिला। नरेंद्र ने उसे दो महिलाओं से मिलवाया, इनमें एक वकील पूजा शर्मा व दूसरी अंजू कादियान थी। उन्होंने उससे उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। अंजू उससे फोन पर बात करने लगी।

    छह जुलाई को अंजू ने उसे काल कर असंध रोड स्थित एक आवासीय कंपनी में बुलाया। यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इसी वक्त यहां दो युवक आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। उन्होंने उसे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। फिर वकील पूजा शर्मा को बुलाया गया। उसने चार लाख रुपये में सेटलमेंट कराया।

    उससे साढ़े 22 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद वह घर चला गया। फिर पूजा शर्मा जेल भिजवाने की धमकी देकर पैसे का दबाव डाल रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया था। अब आरोपित सोनू व आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। अंजू कादियान व वकील पूजा शर्मा फरार हैं। आरोपित सोनू हार्ड कोर क्रिमिनल आरोपित सोनू हार्ड कोर क्रिमिनल है। उस पर चार हत्याएं, दो हत्या के प्रयास व लूट के आठ केस दर्ज हैं।

    उसे 2012 में पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था। उसने सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिले भर की पुलिस उसकी तलाश में थी। उसे गुप्त सूचना पर टोल प्लाजा के पास से पकड़ा था। आरोपित सोनू ने कारद गांव के आइबी के जवान की कुछ पैसों के लिए गला दबाकर हत्या कर दी थी।

    जवाब घर जाने के लिए रात को गोहाना मोड़ पर वाहन की तलाश में खड़ा था। सोनू यहां अपने दोस्त के साथ आया था और जवाब को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया और एनएफएल नाका के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसकी जेब से 1100 रुपये लूट लिए थे। उसने ऐसे ही चार युवकों की हत्या की थी। पुलिस ने उसे साइको किलर करार दिया था।