Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत कंबल कारोबार में उछाल, इस वजह से मार्केट में तेजी, हाथों हाथ बिक गए हजारों टन कंबल

    Boom in Panipat Blanket Market पानीपत के कंबल कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। रोजाना बनने वाला एक हजार टन कंबल हाथों हाथ बिक रहा। 25 नवंबर से वैवाहिक सीजन सर्दी लंबी चलने के अनुमान के चलते मांग अधिक है।

    By Mahavir GoelEdited By: Anurag ShuklaUpdated: Tue, 22 Nov 2022 04:52 PM (IST)
    Hero Image
    भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास लगे बाजार में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़। जागरण

    पानीपत, [महावीर गोयल]। मंदी से जूझ रहे कंबल कारोबार में अचानक उछाल आ गया है। कंबल कारोबार की तेजी से स्‍टाक तक नहीं बचा है। निरंकारी समागम की वजह से हजारों टन कंबल हाथों हाथ बिक गए। किसी भी इंडस्ट्री में कंबल का स्टाक नहीं बचा है। ताजा कंबल तैयार हो रहे हैं और साथ-साथ बिक रहे हैं। भाव में 20 से लेकर 30 रुपये की तेजी दर्ज की है। कंबल बाजार बिक्री को लेकर उत्साहित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नुकसान में चल रहा था कंबल यूनिट

    कंबल की डिमांड न होने के कारण एक माह पहले कंबल यूनिट नुकसान में चल रहे थे। 20 यूनिट तो बिकाऊ चल रहे थे, लेकिन सर्दी की शुरूआत जल्द होने, निरंकारी समागम होने के साथ ही कंबल की डिमांड निकली है। इसी कारण से स्टाक खाली हो चुके हैं। ताजा माल बन कर बिक रहा है।

    चीन से कंबल की आवक कम

    चीन से आने वाले कंबल की आवक भी कम हो गई है। एंटी डंपिंग ड्यूटी के खतरे के चलते चीन से कंबल नहीं मंगवाया जा रहा। चीन का कंबल ने आने के कारण पानीपत के कंबल मांग अधिक चल रही है।

    25 नवंबर से वैवाहिक सीजन

    कारोबारी नवीन बंसल ने बताया कि 25 नवंबर से वैवाहिक सीजन शुरू होने जा रहा है। शादी विवाह में कंबल की मांग अधिक रहती है। शादी विवाह में गिफ्ट पैक में कंबल देने का रिवाइज है। ऐसे में कंबल का सीजन अच्छा चलने की उम्मीद है। इस बार सर्दी भी अधिक पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। जिसके चलते कंबल का सीजन लंबा चलेगा।

    कंबल वैरायटी के अनुसार रेट

    फ्लैनो : 275 से बढ़कर 310 रुपये किलोग्राम

    सुपर सोफ्ट : 200 से बढ़कर 225 रुपये

    क्लाउडी : 240 से बढ़कर 275 रुपये

    मिंक कंबल : 175 से 200 रुपये

    एक हजार टन कंबल का रोजाना उत्पादन

    पानीपत में रोजाना एक हजार टन कंबल का उत्पादन हो रहा है। सर्दी के कारण रजाई की मांग भी अच्छी चल रही है। फाइबर की रजाई 100 रुपये महंगी हो चुकी है। इन दिनों फाइबर की रजाई अधिक मांग है। 800 रुपये वाली रजाई का भाव 900 रुपये तक पहुंच गया है।