Move to Jagran APP

स्‍पा सेंटर की आड़ में कैथल में गंदा धंधा, करनाल और दिल्‍ली की 4 युवतियों सहित 8 युवक पकड़े

स्पा सेंटर व कैफे पर रेड कर चार लड़कियों और आठ लड़के पकड़े गए। एक युवक थाने से हुआ फरार। पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य करवाने की सूचना मिली थी। सिटी थाना पुलिस व दुर्गाशक्ति की टीम ने की रेड।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 06:55 PM (IST)
कैथल में स्‍पा सेंटर में गलत धंधा चल रहा था।

कैथल, जेएनएन। कैथल में स्पा व कॉफी कैफे पर रेड की गई। यहां पर अनैतिक कार्य हो रहे थे। पुलिस ने चार लड़कियों और आठ लड़कों को काबू किया। सिटी थाना पुलिस व दुर्गाशक्ति की टीम ने अंबाला रोड पर कार्रवाई की।

loksabha election banner

सभी को सिटी थाना में लाया गया, लेकिन एक युवक मौका देखकर थाने के अंदर से ही फरार हो गया। आरोपित की पहचान पूंडरी के सैनी मोहल्ला निवासी बलवंत सैनी के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए युवकों में स्पा सेंटर संचालक रिंकू उर्फ मोंटी शामिल है। वहीं कैफे संचालक गांव धुंधरेहड़ी निवासी बिट्टू फरार बताया जा रहा है।

सेंटर से पकड़ी गई लड़कियों में से दो दिल्ली और दो करनाल की रहने वाली हैं। उधर, पुलिस थाने से युवक के फरार होने की घटना पर एसपी लाेकेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इसकी जांच करवाकर लापरवाही के स्तर का पता लगाने को कहना है।

सिटी थाना पुलिस के कार्यकारी एसएचओ सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंबाला रोड पर गोल्डन कैफे व रायल स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम करने का धंधा चल रहा है। दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज दर्शना देवी, कमलेश व सिटी थाना पुलिस के कर्मचारियों को शामिल करते हुए रेड की।

यहां चार लड़कियाें और आठ लड़कों को काबू किया। सभी को सिटी थाना में लाया गया। यहां से एक युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए युवक जींद और कैथल जिले के आसपास गांव से संबंध रखते हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार कैफे सेंटर संचालक व एक युवक की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर थी गूंज

पिछले कई दिन सोशल मीडिया पर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य करवाए जाने की पोस्ट डाली जा रही थी। 11 दिन में पुलिस ने ऐसा धंधा करने वालों के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की हैं। दो अप्रैल को बलराज नगर में एक घर से आठ महिलाओं और चार युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। इनमें आइटीआइ का एक छात्र भी शामिल था। इसके बाद मांग उठी थी कि पुलिस स्पा सेंटरों पर भी जांच करे।

सूचना लीक करने पर थाना के मुंशी को किया था सस्पेंड

शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध धंधों को रोकने के लिए पुलिस की यह दूसरी रेड है। इससे पहले एक रेड फेल हो चुकी है। इस रेड को फेल करने वाला भी सिविल लाइन थाना पुलिस का मुंशी था, जो सूचनाएं लीक करता था। एसपी लोकेंद्र सिंह के संज्ञान में जब यह मामला आया तो मुंशी को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से शहर में लगातार दूसरी रेड की गई, जो कामयाब रही।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया शहर में स्पा व कैफे सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध धंधे को लेकर पुलिस सतर्क है। 11 दिन में पुलिस ने दो जगहों पर रेड करते हुए अवैध कार्य करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक युवक के थाना से फरार होने का मामला गंभीर है। किस स्तर पर लापरवाही हुई है, इसे लेकर जांच की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.