Updated: Fri, 12 Sep 2025 08:09 PM (IST)
पानीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के विरुद्ध फर्जी ऑडियो वायरल करने पर भाजपा ने युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलविंद्र आर्य को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। आर्य ने चेयरमैन पद के लिए लाबिंग की थी पर निराशा होने पर मंत्री को फंसाने की साजिश रची। अब उन्हें अपने कृत्य पर पछतावा है और मंत्री से माफी मांगना चाहते हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ पैसे लेकर मार्केट कमेटी चेयरमैन बनाने की फर्जी आडियो वायरल करने के मामले में पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलविंद्र आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने चार दिन पहले ही पोस्ट डालकर लिखा था जिस मंजिल तक पहुंचना है उस रास्ते पर चलेंगे, गिरेंगे फिर खड़े होंगे फिर दोगुनी रफ्तार से दौड़ेंगे। ये जो अभी समय है वो बदलेगा जरूर फिर मिलते हैं। गौरतलब है कि बलविंद्र आर्य ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा था कि वह 10 साल से भाजपा में है।
अब वह भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष है। वह मार्केट कमेटी में चेयरमैन का पद चाहता था। इसके लिए वह लगातार लाबिंग कर रहा था। उसने पार्टी के महामंत्री और अन्य पदों पर बैठे लोगों से भी इस बारे में बात की थी।
वह कुछ दिन पहले मंत्री पंवार के पास थर्मल हास्टल में गया था। उसने मंत्री के सामने अपनी इच्छा जाहिर की तो मंत्री ने कहा कि चेयरमैन पद के लिए राजेश जागलान का नाम फाइनल हुआ है। यह सुनकर उसको बड़ा दुख हुआ। उसने मंत्री पंवार को फंसाने की साजिश रची और एक फर्जी आडियो बनाकर वायरल किया। अब उसे अपने किए पर पछतावा है। वह मंत्री से माफी चाहता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।