53 साल बाद कमल खिलाने का आशीर्वाद, राजकुमार सैनी कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष
पिहोवा विधानसभा में 53 साल बाद कमल खिलाने का आशीर्वाद मिला। भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में भाजपा में जिलाध्यक्ष का ताज राजकुमार सैनी के सिर सजा है। उनके पास इस समय किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी थी। उनकी जिलाध्यक्ष के पद पर इंट्री भी लगभग प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की तरह हुई है। उनकी नियुक्ति में नेताओं से अधिक संगठन की मजबूती मानी जा रही है।
मृदुभाषी राजकुमार सैनी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। उन्होंने अपनी इमानदारी और निष्ठा को इसका श्रेय दिया है। विधानसभा चुनाव में पिहोवा विधानसभा के प्रभारी थे। कांग्रेस और इनेलो के गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर 53 साल बाद कमल खिला है। राजनीतिक पंडित उनको इस सीट का आशीर्वाद भी बता रहे हैं।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके झांसा रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके बाद देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर मां से आशीर्वाद लिया। इसके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान फतेहचंद गांधी, राजेश अरोड़ा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क, जिप सदस्य राहुल राणा, उपाध्यक्ष बचन सिंह ग्रेवाल, रामदत्त सैनी, खेमचंद गुर्जर, अनिल गुप्ता, अशोक वाशुदेव, अशोक कसेरला, जगपाल सिंह, रतन सिंह सरपंच मौजूद रहे।
यह है राजनीतिक करियर
राजकुमार सैनी ने थानेसर शहर से सटे बिशनगढ़ गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1967 को हुआ। वे 2002 में शिवसेना के जिलाध्यक्ष बने। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेशीलाल उनको भाजपा में लेकर आए। उनको 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया। वे 2005 में प्रदेश मंत्री बनें और साथ में सात जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। वे खेल प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष रहने के साथ नरेंद्र मोदी आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष रहे। 2017 में किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनें। संगठन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में पिहोवा विधानसभा का प्रभारी बनाया। उन्होंने खेल मंत्री संदीप ङ्क्षसह के कार्यक्रमों की मजबूत प्लाङ्क्षनग बनाने के साथ खुद भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। आखिर इनेलो और कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलकर आया था।
कार्यकर्ता जसविंद्र ने फोन पर दी जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी
राजकुमार सैनी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उसके पास अभिमन्यु मंडल के पन्ना प्रमुख जसविंद्र का पहला फोन आया। उन्होंने उनको जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी देते हुए उनको बधाई दी। खेल मंत्री संदीप ङ्क्षसह, थानेसर विधायक सुभाष सुधा और लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने उनको शुभकामनाएं दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने अपनी नियुक्त पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। राजकुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने संगठन की हर जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वाह किया। उन्होंने कभी भी अपनी पीठ नहीं दिखाई।
धर्मवीर की लकीर को करेंगे लंबा
राजकुमार सैनी ने कहा कि संगठन ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह इसका ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। धर्मवीर मिर्जापुर ने अपने कार्यकाल में संगठन को जिले में मजबूत बनाया है। वे उनकी दी मजबूती को और मजबूत बनाएंगे। उनका लक्ष्य अगले विधानसभा चुनाव में चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का रहेगा।
चुनौती कोई नहीं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना
राजकुमार सैनी से उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि गीता की स्थली ने देश ही नहीं विदेशों में भी कर्म करने का संदेश दिया है। वह अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे चलेंगे। जिस तरह से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनको यहां तक पहुंचाया है। वह भी अपने साथियों को यहां तक लेकर जाएंगे। जिला कार्यकारिणी का जल्द ही गठन करेंगे। इसके साथ बाकी चार मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।