Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिखरी भाजपा को एकजुट करने का मिला इनाम, अशोक गुर्जर को मिली कैथल की कमान

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM (IST)

    कैथल में अशोक गुर्जर को भाजपा जिलाध्‍यक्ष की कमान सौंपी गई है। अशोक गुर्जर को पहली पारी मिड टर्म मिली थी। दूसरी पारी में अपनी टीम में बदलाव करेंगे।

    बिखरी भाजपा को एकजुट करने का मिला इनाम, अशोक गुर्जर को मिली कैथल की कमान

    पानीपत/कैथल, जेएनएन। अशोक गुर्जर ढांड को एक बार फिर कैथल में भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मूलरूप से ढांड निवासी किसान का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से रहा है। वे खुद भी शाखा के नियमित सदस्य रहे हैं। पहली बार में उन्हें मिड टर्म इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उनसे पहले सुभाष हजवाना प्रधान थे। उन्हें हटाकर अशोक को लगाया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक को वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पूंडरी विधानसभा से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने संगठन में काम करने की इच्छा जताकर इन्कार कर दिया था। जिले में सालों से निराधार और बिखरी पड़ी भाजपा को एकजुट करने के इनाम के रूप में दोबारा जिला प्रधान बनाया गया है। अशोक की नियुक्ति को लेकर हालांकि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन दावेदारों ने भी अपनी कोशिशें कम नहीं की। 

    बुधवार को सुबह जैसे ही अशोक के पास सूचना पहुंची कि उन्हें फिर से दायित्व दिया गया है, उन्होंने सबसे पहले प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को फोन किया। उसके बाद महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और फिर विधायक लीला राम को फोन किया। राज्यमंत्री और विधायक ने अशोक को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी। 

    कार्यालय में जश्न, ढांड में बंटे लड्डू

    हुडा सेक्टर-19 पार्ट टू स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाए। अशोक गुर्जर के पैतृक गांव ढांड में उत्साह कुछ कम नहीं रहा। सुबह से कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचना शुरु हो गए थे। अशोक के समर्थकों ने लोगों में लड्डू बांटे। इस मौके पर जिला महामंत्री रामपाल राणा, सुरेश क्योड़क, कृष्ण शर्मा पिलनी, शक्ति सौदा, सुरेश कयोड़क, प्रवीण प्रजापति, संजीव कांगड़ा, कृष्ण सांच, अशोक सेरदा, पदम् भाटी, सुशील पांचाल, सुरेश जांगड़ा, सतीश त्यागी, नरेश वाल्मीकि, रमेश नैना, राजेंद्र मगोमाजरी, जयनारायण वर्मा, विक्रम, विकास कठवाड़, सतपाल सत्तू, राम, अश्विनी, गुरदेव, रिंकू उपस्थित थे।

    जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

    जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश महासचिव वेदपाल सहित पार्टी के पदाधिकारियों का आभार जताया। कहा कि पार्टी नेतृत्व में जो जिम्मेदारी उन्हें पुन: सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूूरी ईमानदारी से करेंगे। पार्टी संगठन को इसी तरह मजबूत बनाते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं, परियोजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जो भी पार्टी की ओर से ड्यूटी लगाई जाएगी, वह उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम इसी तरह से करते रहें।