विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेटी इधर आओ, भविष्य बताता हूं...', घर आया भिखारी, हाथ देखने के बहाने कर दिया रेप

By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
Published: Thu, 05 Jun 2025 10:19 AM (IST)

पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक भिखारी ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता उत्तर प्रदेश के ...और पढ़ें

पानीपत में भिखारी ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर
पानीपत में भिखारी ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पानीपत में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  2. भिखारी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म
  3. पुलिस ने आरोपी मोमिन को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत। सेक्टर-29 पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में भिक्षुक की ओर से घर में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात 30 मई दोपहर करीब 11 बजे की है। जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सीआईए वन ने आरोपित को मंगलवार रात पसीना रोड से गिरफ्तार किया।

आरोपित की पहचान गांव जालपाड़ निवासी मोमिन के रूप में हुई। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव का परिवार पानीपत में रहता है। प्रवासी व्यक्ति व उसकी पत्नी एक फैक्टरी में काम करते हैं। महिला का एक साल का बेटा है।

उसकी देखरेख के लिए उसने एक माह पहले अपनी 13 वर्षीय बहन को हमीरपुर से पानीपत बुलाया था। यहां कॉलोनी में एक भिक्षुक आता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे भिक्षुक भिक्षा लेने उनके घर आया। उसने किशोरी से उसकी बहन व जीजा के बारे में पूछा। किशोरी ने बताया कि वह फैक्टरी गए हैं।

वह अपने एक साल के भांजे को सुला रही थी। भिक्षुक यहां कमरे में अंदर आ गया और किशोरी से उसका हाथ देख भविष्य बताने की बात कहने लगा। उसने किशोरी को अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्चा रोने लगा तो भिखारी वहां से चला गया। किशोरी ने शुक्रवार शाम सात बजे फैक्टरी से आई अपनी बहन को आपबीती बताई।

बहन ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने एसपी भूपेंद्र सिंह को घटना से अवगत कराया। आरोपित को कॉलोनी में लेकर गई पुलिस, पीड़िता ने की पहचान  सीआईए वन ने घटनास्थल के पास के तीन दिन तक सीसीटीवी खंगाले। मदरसों में भी उसके बारे में पूछातछ की।

एक कैमरे में आरोपित बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज में दिखाई दिए व्यक्ति की पहचान पीड़िता से कराई। आरोपित को मंगलवार रात को पसीना रोड से गिरफ्तार किया। सीआईए वन आरोपित गांव जालपाड़ निवासी मोमिन को पकड़ने के बाद पीड़िता के पास लेकर गई। वहां पर पीड़िता ने उसकी पहचान की।

वारदात के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई थी। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपित की पहचान हो गई थी। पीड़ित ने भी उसे फुटेज में पहचान लिया था। आरोपित को जेल भेज दिया है। सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।