Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janta Darbar: अंबाला में लगता है अनिल विज का जनता दरबार, एक्शन मोड में होता है काम, ये है खासियत

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 07:33 PM (IST)

    हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जनता दरबार में राज्य के कोने कोने से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौैरान विज ने कहा कि जनता दरबार के दौरान हरियाणा के दूर-दराज से आकर लोग अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखते हैं।

    Hero Image
    अंबाला में जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनते अनिल विज।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में जनसमस्याएं सुनी जाती है। गृहमंत्री की कोशिश रहती है कि उन समस्याओं का समाधान उसी समय हो। ताकि न्याय की उम्मीद में वहां आये फरियादी की समस्या का तुरंत समाधान हो सके। अंबाला के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में इस बार भी गृहमंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता की शिकायतों का हो जल्द समाधान: विज

    छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने जनता दरबार में राज्य के कोने कोने से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौैरान विज ने कहा कि जनता दरबार के दौरान हरियाणा के दूर-दराज से आकर लोग अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखते हैं। मेरा पूरा प्रयास रहता हैै कि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान हो। विज ने कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए विज दरबार लगाता है। जनता दरबार के दौरान जो शिकायतें आती हैं, अपने स्टाफ को उसी वक्त शिकायत संबधी कार्रवाई के लिए अधिकारी को मार्क करता हूं। इसके साथ-साथ प्रार्थी को उनके कार्यालय द्वारा मोबाइल पर संदेश भी भेजा जाता है।

    15 दिन में तैयार करनी होती है एक्शन रिपोर्ट

    अधिकारियों को एक्शन टेकन रिपोर्ट 15 दिन के अंदर-अंदर प्रस्तुत करने के साथ-साथ प्रार्थी को भी उसकी शिकायत के तहत क्या कार्रवाई की जा रही है वह उसे भेजी जाती है। जिसके लिए अधिकारियों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। आज अंबाला से आई एक महिला ने मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली हैै तथा वह परिवार का खर्चा भी नहीं दे रहा। इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति ने मंत्री से गुहार लगायी कि उसके बेटे को डुबाकर मारा गया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सोनीपत से आये एक परिवार ने बताया कि उनकी बेटी को लगभग सवा महीने पहले अगवा कर लिया गया, लेकिन पुलिस इस मामले में आरोपियो को गिरफतार नहीं कर रही। आज भी जनता दरबार में पुलिस से सबंधित अधिक शिकायते मिली। मंत्री से तुरंत संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये।