Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSRU जींद यूनियवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया पूरी, 8 नवंबर से लगेंगी कक्षाएं

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 11:36 AM (IST)

    सीआरएसयू चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक अक्‍टूबर से सत्र शुरू होना था। अब आठ नवंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना के कारण परीक्षाएं देरी से हुई जिससे दाखिले समय पर नहीं हो सके।

    Hero Image
    सीआरएसयू चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आठ से कक्षाएं।

    जींद, जागरण संवाददाता। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न संकायों में दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आठ नवंबर से कक्षाएं लगेंगी। विश्वविद्यालय के कैलेंडर के अनुसार एक अक्टूबर से कक्षाएं शुरू होनी थी। लेकिन सवा माह की देरी से सत्र शुरू होगा। सत्र के देरी का बड़ा कारण कोराेना रहा। जिससे परीक्षाएं देरी से हुई और उसके बाद परीक्षा परिणाम ना आने की वजह से समय पर दाखिले नहीं हो पाए। परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय की तरफ से बार-बार आवेदन करने की तिथि बढ़ाई गई। विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट में प्रथम वर्ष के 16 संकायों में 685 सीट हैं। इनमें 598 सीटों पर दाखिले हुए हैं। कुछ संकायों में एससी कैटेगरी की सीट खाली रह गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीचिंग स्टाफ के भी पद हैं खाली

    साल 2014 में अस्तित्व में आए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के करीब 100 पद हैं। इनमें से 20 पदों पर स्थाई स्टाफ है। बाकी पदों पर अनुबंध पर स्टाफ रखकर काम चलाया जाता है। इस समय फिजिकल एजुकेशन को छोड़कर बाकी सभी संकायों में स्टाफ पूरा नहीं है। अनुबंध पर स्टाफ रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बार-बार विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। शैक्षणिक सत्र के देरी से शुरू होने में ये भी एक कारण है।

    कोरोना की वजह से हुई देरी

    विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. राजेश बंसल ने बताया कि कोरोना की वजह से चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के साथ-साथ दूसरे विश्वविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू होगा। परीक्षाएं देरी से हो पाई, जिससे दाखिले भी देरी से हुए। आठ नवंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अनुबंध पर स्टाफ रखा जा रहा है। कक्षाएं शुरू होने से पहले स्टाफ रख लिया जाएगा।

    भर्तियों पर लगी हुई है रोक

    चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पिछले साल अक्टूबर में स्थाई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगने विवाद शुरू हो गया। सरकार की तरफ से जनवरी में भर्तियों पर रोक लगा दी गई। उसके बाद से अब तक नई भर्तियां नहीं हुई है।

    वीसी और रजिस्ट्रार की भी स्थाई नियुक्ति का इंतजार

    तत्कालीन वीसी प्रोफेसर आरबी सोलंकी का कार्यकाल 24 जनवरी को पूरा हो गया था। उसके बाद से नए वीसी की नियुक्ति नहीं की गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को यहां का चार्ज दिया गया है। रजिस्ट्रार डा. राजेश पूनिया को भर्ती विवाद के चलते हटा दिया था।