Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में विधवा ने उठाया खौफनाक कदम, देवर-जेठ की प्रताड़ना से तंग आकर निगला जहर; हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
    Updated: Mon, 14 Jul 2025 11:39 AM (IST)

    पानीपत की सैनी कॉलोनी में देवर और जेठ की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत महिला की बेटियों ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा और ताऊ उनकी मां के साथ अक्सर झगड़ा करते थे जिससे वह परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    जेठ-देवर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने निगला जहर। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के सैनी कॉलोनी में देवर-जेठ की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने जहर निगल लिया। महिला को उसकी दो बेटियां गंभीर अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई।

    यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन स्वजन उसे असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। सैनी कॉलोनी निवासी दो किशोरियों ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां एक फैक्ट्री में करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके चाचा व ताऊ उसकी मां के साथ अक्सर लड़ाई करते थे। इससे उसकी मां काफी परेशान रहती है। शनिवार दोपहर को उसके ताऊ व देवर ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज की।

    इसी से आहत होकर उसकी मां ने जहर निगल लिया। जब उन्होंने मां को उल्टी करते देखा तो वह घबरा गई। वह पड़ोसियों के पास गई और इस बारे में बताया। वह अपनी मां को ई-रिक्शा से अस्पताल में लेकर आई।