पानीपत में नाबालिग युवती से दो साल तक दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए पीड़िता ने खाई डिप्रेशन की 35 गोलियां
हरियाणा (Haryana Crime News) के पानीपत जिले में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ लगातार दो साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मांग की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। सेक्टर 13-17 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में पड़ोसी ने दो साल तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अब किशोरी उसके साथ हुए दुष्कर्म के बाद डिप्रेशन में रहने लगी। उसने डिप्रेशन की एक साथ 35 गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
उसकी मां ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उसने डॉक्टर को आपबीती बताई। डॉक्टर ने इस बारे में उसकी मां को बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है।
वह सेक्टर 13-17 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में किराए पर रहती है। वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। 25 अगस्त की दोपहर उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी ने डिप्रेशन की लगभग 35 गोलियां खा ली। जब वह घर आई तो उसे बेटी बेसुध मिली। वह उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गई। यहां हालत में सुधार न होने के बाद डॉक्टर ने उससे गोलियां खाने की वजह जानी।
यहां किशोरी ने बताया कि साल 2020 से 2022 तक उसके साथ पड़ोसी 22 वर्षीय युवक सूरज सिंह राजपूत ने लगातार दुष्कर्म किया है। उस वक्त वह 13 साल की थी। उसे इस बारे में ज्यादा समझ नहीं थी।
अब उसने समझ आया है कि उसके साथ पड़ोसी सूरज ने बेहद गलत काम किया है। इसे सोचकर वह डिप्रेशन में आ गई है। इसलिए उसने यह दवा खाई थी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपित को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की जाए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।