पानीपत में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर सफीदों ले जाकर किया रेप, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से किया बरामद
हरियाणा के पानीपत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया गया है। आरोपी युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर सफीदों ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी की 15 साल की किशोरी के साथ बतरा कॉलोनी के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित किशोरी को बहला फुसलाकर अपने परिचित के घर सफीदों ले गया था।
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
किला क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 साल की किशोरी 15 दिन पहले लापता हो गई थी। स्वजन ने पड़ोस के ही रहने वाले युवक पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच की तो रविवार को किशोरी की लोकेशन सफीदों मिली। उसे अजय निवासी बतरा कॉलोनी के पास से बरामद किया।
आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि किशोरी 15 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर आई थी जहां पर उसे आरोपित अजय मिला था। अजय उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि अजय ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
लापता किशोरी को सफीदों से बरामद कर लिया है। किशोरी को आरोपित बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपित पर पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। -श्रीनिवास, प्रभारी किला थाना पानीपत।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।