पानीपत में मजदूर दोस्त के साथ जा रहे राजमिस्त्री को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत; 6 महीने पहले हुआ था निकाह
पानीपत के ढिंढार-नामुंडा गांव के पास मोटरसाइकिल हादसे में राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। राजमिस्त्री साजिद अपने मामा से मिलने आया था और मजदूर पन्नू झा के साथ लौट रहा था। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक पन्नू झा चार बेटियों का पिता था।

जागरण संवाददाता, पानीपत। ढिंढार-नामुंडा गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। फुटपाथ में सिर लगने से राजमिस्त्री व मजदूर की मौत हो गई। राजमिस्त्री का छह माह पहले ही निकाह हुआ था। राजमिस्त्री रामनगर में अपने मामा से मिलने आया था, वह यहां से मजदूर के साथ वापस लौट रहा था।
पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। समालखा थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रामनगर निवासी मेहरबान ने बताया कि उसका भांजा साजिद (23) शामली के खेड़ी करमू गांव का रहने वाला था। वह पेशे से राममिस्त्री था। उसका छह माह पहले ही निकाह हुआ था।
साजिद पानीपत में फरीद ठेकेदार के पास काम करता था। यहीं पर राजस्थान के भिवाड़ी गांव निवासी पन्नू झा भी मजदूरी करता था। पन्नू झा ढिंढार गांव में किराए पर रहता था। साजिद मजदूर पन्नू झा के साथ शनिवार सुबह 11 बजे उनके घर रामनगर में आया था। वह यहां से तीन बजे घर के लिए निकले थे।
उन्हें सवा छह बजे सूचना मिली की दोनों ढिंढार गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और जिला नागरिक अस्पताल में है। वह सूचना मिलते ही यहां पहुंचे। यहां दोनों के शव रखे थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों के सिर फुटपाथ में लगे।
लोगों ने इन्हें समालखा सामान्य अस्पताल में भिजवाया था, तब तक इनकी मौत हो गई थी। मतृक पन्नू झा चार बेटियों का पिता था और घर में कमाने वाला अकेला था। वह माह में एक बार घर जाता था और परिवार को घर खर्च देकर आता था। उसके स्वजन पानीपत के लिए घर से चल दिए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरी थी। फुटपाथ में सिर में लगने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- नरेश कुमार, जांच अधिकारी समालखा पुलिस थाना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।