Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में दूसरे का फोटो दिखाकर दिव्यांग से करा दिया निकाह, फिर ससुराल में हुआ रेप; अब किशोरी ने दिया बेटे को जन्म

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 09:56 PM (IST)

    पानीपत में एक 16 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी की शादी धोखे से एक दिव्यांग व्यक्ति से करा दी गई थी जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म और प्रताड ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिचौलिये ने दूसरे का फोटो दिखा दिव्यांग से कराया निकाह, किशोरी ने दिया बेटे को जन्म।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी की 16 साल की किशोरी ने नागरिक अस्पताल में बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। पिता की 2018 में मौत हो गई थी। मां भी छोड़कर चली गई थी। एक व्यक्ति ने उसकी दादी को किशोरी का निकाह कराने के लिए एक युवक का फोटो दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब निकाह के बाद किशोरी ससुराल गई तो उसे पता चला पति दिव्यांग है। अब किशोरी मायके में ही रह रही थी। वह नौ माह की गर्भवती थी। महिला बाल सरक्षंण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके पास पांच अगस्त को डीएलएसए से एक किशोरी आई थी।

    वह किशोरी लगभग साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। किशोरी अपने ताऊ के पास रहती और उसकी एक छोटी बहन 12 साल की है। दादी ने 30 अक्तूबर 2024 को किला पुलिस थाना क्षेत्र में निकाह किया था। निकाह दोनों के घर जाकर अलग-अलग पढ़ाया था। किशोरी को जो फोटो दिखाया था निकाह के बाद वह युवक नहीं मिला। जिससे निकाह हुआ वह दिव्यांग था।

    उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को ससुराल में प्रताड़ित किया। किशोरी को मोबाइल पर उसकी दादी से भी बात नहीं करने दी गई। किशोरी 13 मार्च 2025 को अपने मायके में वापस आ गई थी। उसने दादी को बताया कि उसका पति दिव्यांग है। उसके साथ धोखा हुआ है।

    इसी से उसकी दादी को सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। किशोरी इसके बाद वापस ससुराल नहीं गई। किशोरी को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। उसने अस्पताल में जाकर किशोरी व बच्चे का हाल जाना है। जच्चा बच्चा सुरक्षित हैं।

    शिकायत पर मामले में केस दर्ज किया था। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा। -मनमोहन सिंह, अतिरिक्त प्रभारी, किला पुलिस थाना।