हरियाणा में 7वीं की छात्रा को किया किडनैप, फिर सहारनपुर ले जाकर रेप कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली
हरियाणा के पानीपत जिले से हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक 7वीं की छात्रा को अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाप दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 7वीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा का स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया गया। आरोपित बाइक से उसे सहारनपुर लेकर पहुंचे, वहां एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने बच्ची की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। आरोपित ने ब्लैकमेल कर तीन बार उसका अपहरण कर सहारनपुर ले जा चुका था।
अब आरोपित सहारनपुर बुला रहा था। जब लड़की ने जाने से मना किया तो आरोपित ने इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। छात्रा ने इस बारे में अपनी मां को बताया और इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और आरोपित पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी लड़की ने बताया कि वह नजदीक ही एक गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। उसकी छह माह पहले सहारनपुर के सोभान से जान पहचान हुई थी। सोभान ने उसको दोस्त बना लिया और उससे बात करने लगा।
सोभान सात मार्च को उससे मिलने के लिए पानीपत आया था। वह सुबह लगभग 10 बजे स्कूल के गेट पर आई तो सोभान ने यह कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया कि पानीपत में कहीं कुछ खाने-पीने के लिए चलेंगे। वह बाइक पर बैठ गई आरोपित सोभान उसे जबरदस्ती सहारनपुर ले गया। वह मना करती रही वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी ले लिए। उसको किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह से घर आई। इसके बाद सोभान दो बार और उसका अपहरण कर उसे सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब आरोपित सोभान दोबारा उसे सहारनपुर बुला रहा था।
छात्रा ने जाने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। फिर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। आरोपित सोभान की उम्र लगभग 25 साल है।
छात्रा की शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।- संदीप सिंह, प्रभारी चांदनी बाग थाना पुलिस।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।