By Jagran NewsEdited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 13 Jun 2025 09:34 PM (IST)
माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपित बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की बाल कल्याण समिति से काउंसिलिंग कराई गई। आरोपित को पुलिस ने अंबाला स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया है। माडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के एक गांव का रहने वाला है।
जागरण संवाददाता, पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में 14 साल के किशोर ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने बच्ची को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित ने बच्ची को अपने साथ मुंबई न चलने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके परिवार को भी मारने की धमकी दी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपित बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की बाल कल्याण समिति से काउंसिलिंग कराई गई। आरोपित को पुलिस ने अंबाला स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया है। माडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के एक गांव का रहने वाला है। वह 10 साल से पानीपत में किराए पर रहता है और सेक्टर 25 में एक फैक्टरी में काम करता है।
वह दो बेटियों व एक बेटे का पिता है। बड़ी बेटी 12 साल की है और कक्षा पांचवीं की छात्रा है। नौ मई की रात को कालोनी में लाइट चली गई थी। गर्मी के कारण आस-पड़ोस के बच्चे सोने के लिए कमरों की छत पर चले गए। उसकी 12 वर्षीय बेटी भी छत पर गई थी। बेटी ने 11 मई को अपनी मां को बताया कि नौ मई की रात को पड़ोसी पवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अब पवन उसे कह रहा है कि अगर वह उसके साथ मुंबई नहीं चली तो वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके परिवार को खत्म कर देगा। बेटी आप-बीती बताते हुए रोने लगी। उसके पत्नी ने यह बात उसे बताई।
आरोपित पवन की उम्र लगभग 14 साल है। उसने इसकी शिकायत माडल टाउन पुलिस थाना में दी। पुलिस ने बच्ची का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपित पवन तब से फरार चल रहा था। उसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।