Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना नहर में डूबे 11 वर्षीय हर्ष का नहीं लगा सुराग, तलाश में भटक रहा परिवार

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jul 2020 07:28 PM (IST)

    मंगलवार की शाम गांव सुखपुरा निवासी तनिष और हर्ष दोनों चचेरे भाई अपनी बुआ के लड़के बंसु के साथ खेलते-खेलते नहर किनारे चले गए थे। वह नहाने लगे जहां तनिष व हर्ष नहर में डूब गए।

    यमुना नहर में डूबे 11 वर्षीय हर्ष का नहीं लगा सुराग, तलाश में भटक रहा परिवार

    यमुनानगर, जेएनएन। सदर यमुनानगर थाना एरिया में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे सुखपुरा गांव के 11 वर्षीय हर्ष का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने यमुना नहर में सर्चिंग की। ग्रामीण व स्वजन भी उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दिनभर परिवार के लोग नहर के किनारे ही बैठे रहे। उम्मीद थी कि शायद हर्ष पानी में कहीं पर नजर आ जाए, लेकिन दिन ढलने के साथ ही उनकी उम्मीद भी डूब गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार के लोग सुखपुरा से लेकर इंद्री (करनाल) तक तलाश करते रहे। कुछ युवक नहर किनारे-किनारे बाइक पर नहर में देखते हुए आ जा रहे हैं। हर्ष के दादा नसीब ने बताया कि वीरवार को भी उसका कोई पता नहीं लगा।

    मंगलवार की शाम गांव सुखपुरा निवासी तनिष और हर्ष दोनों चचेरे भाई अपनी बुआ के लड़के बंसु के साथ खेलते-खेलते नहर किनारे चले गए थे। वह नहाने लगे, जहां तनिष व हर्ष नहर में डूब गए। बुधवार को तनिष का शव मिल गया, लेकिन हर्ष का पता नहीं लगा। थाना प्रभारी धर्मपाल ने कहा कि तलाश के प्रयास जारी है। तलाश में निगम के गोताखोर, पुलिस व ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

    महिला को पीटा, कपड़े फाड़े

    यमुनानगर : छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ तिलकराज ने मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ डाले। आसपास के लोग एकत्र हुए, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह नौ बजे वह गांव में किसी काम से जा रही थी। इस दौरान तिलक राज ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया, तो वह गालियां देते हुए चला गया। बाद में आरोपित दो अन्य साथियों के साथ आया और घर में घुसकर उसे पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए।

    किशोर से कुकर्म, दो युवकों पर केस

    बिलासपुर : थाना क्षेत्र के गांव में 11 वर्षीय किशोर से दो युवकों ने कुकर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनका लड़का गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव के ही शुभम व सौरभ मोटर साइकिल पर आए और उनके लड़के को बहला फुसलाकर ले गए। इस दौरान वहां से गुजर रही महिला ने बच्चे की चीख सुनी, तो वह पहुंची। उसे देखकर दोनों आरोपित युवक फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया।