Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा सीएम मनोहरलाल बोले- हमसे गलती तो हो सकती लेकिन गलत नहीं कर सकते

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2022 10:04 AM (IST)

    हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के नेताओं के आरोपों और हमले का जवाब दिया है। उन्‍होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि हम गलती कर सकते हैं लेकिन कभी गलत काम नहीं कर सकते हैं।

    Hero Image
    हरियाणा बजट सत्र 2022 के दौरान सदन में मुख्‍यमंंत्री मनोहर लाल खट्टर। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने होली के दिन प्रदेश की जनता को निरंतर सुशासन उपलब्ध कराने का वादा करते हुए कहा कि अच्छे काम करते हुए हमले कोई गलती तो हो सकती है, लेकिन हम कभी गलत नहीं कर सकते। हमारी मंशा बिल्कुल साफ है। गलती और गलत में छोटा सा फर्क है नीयत का। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मेरी नीयत साफ है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करने को कटिबद्ध है। मनोहर लाल ने इस दौरान विपक्ष के हर वार का आंकड़ों के साथ जवाब दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बजट सत्र में उठे मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को दिया आंकड़ों के साथ जवाब

    मुख्यमंत्री ने अपने मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी और अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल के साथ मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने व्यवस्था परिवर्तन के ऐसे-ऐसे काम किए हैं, जो किसी ने सोचे भी नहीं थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान और सख्ती के साथ चलेगा।

    उन्‍हाेंने कहा कि नौकरियों में भ्रष्टाचार को हमने पकड़ा है। विपक्ष इसे गलत ढंग से प्रचारित कर रहा है। अगर वह खुद इसे पकड़ता या हमें पकड़कर देता तो हम मानते कि वाकई विपक्ष ने अच्छा काम किया है। हम खुद भ्रष्टाचार को पकड़कर जनता के सामने ला रहे हैं। यह हमारा ही प्रयास है। विपक्ष ऐसा करना तो दूर, सोच भी नहीं सकता था।

    'अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार'सुनिश्चित करने को अभूतपूर्व सुधारों की शुरुआत की

    मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने 'अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार' सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व सुधारों की शुरुआत की है। आमतौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही जाती है, लेकिन हमने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही जन कल्याण की शुरुआत की है, क्योंकि उन्हीं का सरकार पर पहला अधिकार है।

    मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष शोर मचाता है कि लाभार्थियों की पेंशन काट दी गई, परंतु वह नहीं बताते कि दो सालों में कितने नए व्यक्तियों को पेंशन मिली है। मार्च 2022 तक 2.61 लाख नए लाभार्थी पेंशन में जुड़े हैं। इन 2 सालों में 2.41 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उनकी पेंशन तो कटेगी ही। 21 हजार लोग ऐसे हैं, जिनकी आय सीमा 3.50 लाख रुपये से अधिक है। उनकी पेंशन कटी है। 15 हजार केस ऐसे हैं, जिनके आयु विवरण में कुछ गड़बड़ी है।

    मुख्यमंत्री की प्रेस कान्फ्रेंस की खास बातें

    • - विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को परिवार पहचान पत्र से जोड़ेंगे।
    • - 17-18 हजार ऐसी विधवा महिलाएं हैं, जिन्होंने दोबारा शादी कर ली। उन्हें विधवा पेंशन लगातार मिल रही थी। सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब वह खुद पेंशन कटवाने आ रही हैं।
    • - भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए वर्ष 2014 से अब तक 71 प्राथमिकी दर्ज की गई। 603 आरोपित गिरफ्तार हुए।
    • - 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 19 मार्च से शुरू होगा और चार अप्रैल तक चलेगा।
    • - सूरजकुंड मेला अब साल में दो बार हुआ करेगा। इस तरह के दो और मेले सितंबर और अक्टूबर में होंगे।
    • - हमने गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश उत्सव मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
    • - 24 अप्रैल को पानीपत में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
    • - 12 से 14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू। इस आयु के 9.75 लाख बच्चों का टीकाकरण होगा।