विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षा निदेशालय में अटका 400 स्कूलों का अपग्रेडेशन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 11:27 AM (IST)

हरियाणा में स्‍कूल अपग्रेड कराने की होड़ सी लग गई हैं। सांसद और विधायक भी इ हाेड़ में शामिल हो ...और पढ़ें

शिक्षा निदेशालय में अटका 400 स्कूलों का अपग्रेडेशन
शिक्षा निदेशालय में अटका 400 स्कूलों का अपग्रेडेशन

चंडीगढ़, [सुधीर तंवर]। रेवाड़ी के गोठड़ा में स्कूल का दर्जा बढ़ाने के लिए छात्रओं की जिद के आगे हरियाणा सरकार के झुकने के बाद प्रदेश भर में स्कूलों को अपग्रेड कराने की होड़ सी लग गई है। सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों के स्‍कूल को अपग्रेड कराने के लिए सिफारिशें दे रहे हैं। राज्‍य में 400 स्‍कूलों के अपग्रेशन का प्रस्‍ताव शिक्षा निदेशालय में लंबित है।

जगह-जगह चल रहे विद्र्या‍थियों के धरने-प्रदर्शनों के बीच शिक्षा निदेशालय के पास सांसद-विधायकों की करीब 400 स्कूलों को अपग्रेड करने की सिफारिशें पहुंच चुकी हैं। अचानक अपग्रेडेशन के लिए बढ़ी मांग को देख सभी मामले उच्चाधिकारियों को विचार के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षा बोर्ड ने तीन साल का शेड्यूल जारी किया, कंपार्टमेंट परीक्षाएं 17 जुलाई से

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास पहले ही कह चुके कि तकनीकी कारणों से अब स्कूलों को अपग्रेड नहीं किया जा सकता। केवल उन्हीं स्कूलों का दर्जा बढ़ाया जा सकता है जिनकी प्रक्रिया पहले से चल रही है। इसके बावजूद लगातार विभिन्न स्थानों से मंत्री-विधायकों और सांसदों की सिफारिशें पहुंचना जारी हैं।

इन जनप्रतिनिधियों में ज्यादातर सत्ता पक्ष के हैं। इतना ही नहीं, दर्जा बढ़वाने का क्रेडिट लेने के लिए कई विधायकों ने ऐसे स्कूलों के नाम भी भेज दिए जो पहले ही अपग्रेड हो चुके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची 

स्कूलों का दर्जा बढ़वाने के लिए चल रही जिद्दोजहद के बीच सोशल मीडिया पर 173 स्कूलों के अपग्रेड होने की सूची वायरल हो रही है। इसमें चार स्कूल ऐसे हैं जो पहले ही अपग्रेड किए जा चुके। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक अभी तक दर्जा बढ़ाने के लिए स्कूलों की ऐसी कोई सूची फाइनल नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: मनोहरलाल सरकार के लिए मुसीबत बने सांसद राजकुमार सैनी

एक अधिकारी ने बताया कि निदेशालय में पहुंचे अपग्रेडेशन के मामलों में एक भी ऐसा नहीं जिस पर किसी मंत्री-विधायक या सांसद की सिफारिश न हो। फिलहाल उच्च स्तर पर इन सिफारिशों पर विचार किया जा रहा है।

मर्ज हुए 368 विद्यालय, सिर्फ तीन स्कूल अपग्रेड

विगत डेढ़ साल में प्रदेशभर में कोई नया सरकारी स्कूल नहीं खुला, दूसरी ओर 368 स्कूलों को 168 स्कूलों के साथ मर्ज कर दिया गया। हालांकि इस दौरान कोई भी राजकीय उच्च विद्यालय या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंद नहीं किया गया है।

इस दाैरान, कुल तीन स्कूल अपग्रेड हुए जिनमें रेवाड़ी जिले का प्राथमिक विद्यालय कोटापुरी, प्राथमिक विद्यालय सुमाखेड़ी और गोठड़ा टप्पा का राजकीय कन्या उच्च विद्यालय शामिल है।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।