हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, पंचकूला के DC नियुक्त हुए सुशील सारवान; उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की ली जगह
Sushil Sarwan appointed as DC of Panchkula सुशील सारवान को पंचकूला का डीसी बनाया गया। पंचकूला की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी का शनिवार सुबह तबादला हो गया। अब सुशील सारवान को पंचकूला का नया डीसी नियुक्त किया गया है। सुशील सारवान हरियाणा रोजगार विभाग के विशेष सचिव हैं। वह स्किल डव्ल्पमेंट एवं इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग का काम भी देख रहे थे।
पंचकूला, जागरण संवाददाता। DC Sushil Sarwan: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिरक फेरबदल हुआ है। कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी कड़ी में सुशील सारवान को पंचकूला का डीसी बनाया गया। पंचकूला की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी (Dr.Priyanka Soni) का शनिवार सुबह तबादला हो गया। अब सुशील सारवान (Sushil Sarwan) को पंचकूला का नया डीसी नियुक्त किया गया है।
हरियाणा रोजगार विभाग के विशेष सचिव हैं सुशील सारवान
सुशील सारवान हरियाणा रोजगार विभाग के विशेष सचिव हैं। इसके अलावा वह स्किल डव्ल्पमेंट एवं इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग का काम भी देख रहे थे। प्रिंयका सोनी को अब डायरेक्टर मेडीकल एजूकेशन एवं रिसर्च विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुशील सारवान पानीपत के डीसी भी रह चुके हैं।
किस-किस पद पर सुशील ने संभाला है कार्यभार
सुशील सारवान ने कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले वह 2019 में झज्जर के एडीसी भी रहे थे। उससे पहले 12 जिलों में एसडीएम रह चुके हैं। जिसमें करनाल, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद आदि शामिल हैं। इसमें से 7 एसडीएम तो वह जिला मुख्यालय में रह चुके हैं। सारवान ने कई जगहों पर सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर भी कार्य किया हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।