Move to Jagran APP

कौन दोषी है.. यह कहना मुमकिन नहीं, लेकिन जो है.. उसे सजा मिले : सुभाष बराला

छेड़छाड़ मामले में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ने मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे की बिल्कुल तरफदारी नहीं कर रहे हैं। मामले में जो दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए।

By Ankit KumarEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 08:09 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 09:02 AM (IST)
कौन दोषी है.. यह कहना मुमकिन नहीं, लेकिन जो है.. उसे सजा मिले : सुभाष बराला
कौन दोषी है.. यह कहना मुमकिन नहीं, लेकिन जो है.. उसे सजा मिले : सुभाष बराला

जेएनएन, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार को दोटूक कहा कि यदि मेरा बेटा दोषी है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आइएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका की गाड़ी रोकने तथा बदनीयती से उसका अपहरण करने के मामले में चंडीगढ़ प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने के आरोप सिरे से नकार दिए।

loksabha election banner

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव के सेक्टर सात स्थित निवास पर सिर्फ पांच मिनट के लिए मीडिया से मिले सुभाष बराला ने कहा कि हम पर राजनीतिक दबाव बनाने के जो आरोप लग रहे हैैं, वह निराधार हैैं। चंडीगढ़ प्रशासन निष्पक्ष तरीके से जांच कर रहा है। हमने न तो जांच को प्रभावित करने की कोशिश की और न ही किसी तरह का दबाव बनाया है।

यह भी पढ़ें: विकास व उसका दोस्‍त गिरफ्तार, सुभाष बराला बोले- दोषी है तो कार्रवाई हो

सुभाष बराला ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि चंडीगढ़ पुलिस ने टोहाना में हमारे निवास पर जांच में शामिल होने का नोटिस दिया है। हमें वह नोटिस नहीं मिला, लेकिन चंडीगढ़ स्थित आवास पर नोटिस चस्पा होने की सूचना मिलते ही मैैंने अपने बेटे विकास से बात की। वह चंडीगढ़ से बाहर था। मैैंने उसे तुरंत चंडीगढ़ आकर जांच में शामिल होने के लिए कहा और वह आया भी।

सुभाष बराला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन दोषी है, यह कहना मुमकिन नहीं है, लेकिन जो जितना दोषी होगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। मैैं अपने बेटे की कोई तरफदारी नहीं कर रहा हूं। अगर उसने कोई कसूर किया है तो उसकी सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस इस केस में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है।

यह भी पढ़ें: दो धाराएं जोड़ने के बाद विकास बराला की गिरफ्तारी, DGP ने कहा- काेई दबाब नही...

विकास का फोन आया तो बीच में प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर गए

सुभाष बराला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अपनी बात कही। इससे पहले कि मीडियाकर्मी उनसे सवाल करते, तभी सुभाष बराला के मोबाइल पर विकास बराला का फोन आ गया। विकास को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने पहुंचने की हिदायत देते हुए सुभाष बराला फोन पर बात करते-करते चले गए। फिर वह वापस नहीं लौटे। मीडियाकर्मी उनके आने का इंतजार करते रहे। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजीव जैन ने कहा कि सुभाष बराला का अचानक जाना उनकी मजबूरी थी।

भाजपा ने लिया कांग्रेस और इनेलो नेताओं को लपेटे में

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव ने सुभाष बराला से पहले इनेलो और कांग्रेस नेताओं पर वर्णिका कुंडू मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। यादव ने एक के बाद एक कई ऐसे मामलों की फेहरिस्त गिनाई, जो पिछली हुड्डा और चौटाला सरकारों में हुए थे। जवाहर ने कहा कि हमने नैतिकता के नाते ऐसे व्यक्तिगत मामलों में कोई राजनीति नहीं की। कांग्रेस और इनेलो की राजनीति वर्णिका की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आइएएस वीएस कुंडू और वर्णिका कुंडू दोनों चंडीगढ़ प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैैं।

यह भी पढ़ें: किसानों ने शुरू किया जेल भरो आंदोलन, कर्जमाफी को लेकर दी गिरफ्तारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.