Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो धाराएं जोड़ने के बाद विकास बराला की गिरफ्तारी, DGP ने कहा- कोई दबाब नहीं

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Aug 2017 06:23 PM (IST)

    आइएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ मामले में फंसे विकास बराला व सके दोस्‍त को केस में दो नई धाराएं जोड़ने के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों को कल कोर्ट म ...और पढ़ें

    Hero Image
    दो धाराएं जोड़ने के बाद विकास बराला की गिरफ्तारी, DGP ने कहा- कोई दबाब नहीं

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के आइएएस अफसर से छेड़छाड़ मामले में फंसे विकास बराला और उसके दोस्‍त को पुलिस ने पूछताछ के दौरान केस में दो नई धाराएं जोड़ने के बाद गिरफ्तार किया। यूटी डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा ने कहा कि इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीति दबाव नहीं है। इस मामले की तत्‍परता से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में अपहरण की कोशिश सहित दो भादसं की धाराएं 365 औा 511 भी जोड़ी गई हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनको वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विकास बराला हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला का पुत्र है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लूथरा ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्‍त आशीष को गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि दोनों आरोपियों विकास और आशीष को पुलिस ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों दोपहर बाद सेक्‍टर 26 थाना में पेश हुए।

    पत्रकारों से बातचीत करते चंडीगढ़ के डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा।

    उन्‍होंने बताया कि दोनों से पूछताछ और मामले में सामने आए नए तथ्‍यों के आधार उनके खिलाफ दर्ज केस में अपहरण की कोशिश सहित दो भादसं की धाराएं 365 औा 511 भी जोड़ी गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर  पूछताछ की जा रही है। अब उनको वीरवार को अदालत में पेश कर आगे की जांच के लिए रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: विकास व उसका दोस्‍त गिरफ्तार, सुभाष बराला बोले- दोषी है तो कार्रवाई हो

    लूथरा ने इस मामले में किसी तरह के राजनीतिक या अन्‍य दबाव से इन्‍कार किया। उन्‍होंने कहा कि चंडीगढ़ बिना किसी दबाव में आए निष्‍पक्षता व तत्‍परता से मामले की जांच कर रही है। पु‍लिस का पूरी कोशिश है कि प‍ीडि़त युवती को न्‍याय दिलाया जाए। देाेनों आराेपियों से विस्‍तार से पूछताछ की जा रही है।

    उन्‍हाेंने कहा है कि जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उससे पता चलता है कि आरोपी उस रात युवती की कार का पीछा कर रहे थे। अब हमारे पास इस केस से जुड़े काफ़ी सबूत हैं। युवती की कार का पीछा करने की घटना सीसीटीवी में क़ैद है।

    इससे पहले दोपहर बाद करीब तीन बजे सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसका दोस्‍त आशीष कुमार चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष पेश हुए। पूछताछ के  बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों को गैरजमानती धाराएं जोड़ने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में अपहरण की कोशिश की धारा भी जोड़ी गई। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती वर्णिका के आइएएस अफसर पिता ने कहा कि दोषी को सज़ा मिले, गिरफ्तारी ही काफी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: बराला ने चुप्‍पी तोड़ी, कहा-पीड़ित लड़की बेटी जैसी, जांच पर कोई दबाव नहीं

     इससे पहले विकास बराला और उसके दोस्‍त को चंडीगढ़ पुलिस ने आज 11 बजे सेक्‍टर 26 थाना में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। पुलिस द्वारा जारी नोटिस को विकास के घर में किसी ने नहीं लिया तो पुलिसकर्मियों ने उनके पिता के आवास के बाहर इसे चिपका दिया। इसके बाद सुभाष बराला के पीए ने कहा कि विकास जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

    पत्रकारों से बात करते सुभाष बराला।

    विकास दोषी है तो कार्रवाई हो : सुभाष बराला

    इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि भले ही मेरा बेटा हो अगर वह गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। सुभाष बराला ने कहा कि उनको पुलिस का नोटिस मिला है और इस मामले में पुलिस को सहयोग देंगे। वर्णिका मेरी बेटी जैसी है। पुलिस कारवाई में पूरा सहयोग करेंगे। इसी बीच उनके पास बेटे विकास का फोन आया तो व‍ह बीच में छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन भी मौजूद थे।