पंचकूला में बच्ची को ईंट से मारने वाला छात्र अबनॉर्मल, मेंटल मैपिंग टेस्ट में खुलासा; दिमागी इलाज की सख्त जरूरत
पंचकूला के सरकारी स्कूल में बच्ची पर ईंट से हमला करने वाले आठ वर्षीय छात्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसे इलाज की सख्त जरूरत है।

पंचकूला के स्कूल में छात्रा से की थी मारपीट (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
आठ वर्षीय छात्र की दिमागी हालत ठीक नहीं पाई गई।
मेंटल मैपिंग टेस्ट रिपोर्ट में हुआ यह बड़ा खुलासा।
बच्चे को तत्काल दिमागी इलाज की सख्त जरूरत है।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ मारपीट व ईंट से हमला करने वाले आठ वर्षीय छात्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है। छात्र एबनॉर्मल है।
यह खुलासा चंडीगढ़ जीएमएसएच सेक्टर-32 की हुए बच्चे के मेंटल मैपिंग टेस्ट की रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चे को इलाज की सख्त जरूरत है।
छात्र की मेंटल मैपिंग टेस्ट रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस इस रिपोर्ट को आज (बुधवार को) जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) बोर्ड में जमा करवाएगी। वहीं बच्चे को भी बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
जेजे बोर्ड इस रिपोर्ट के आधार पर बच्चे को लेकर फैसला करेगा कि उसे मां-पिता के साथ घर भेजना सुरक्षित है या जुवेनाइल होम में ही रखा जाए।
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया आकलन
सोमवार को जीएमएसीएच-32 में हुए परीक्षण के दौरान तीन डॉक्टरों के पैनल ने बच्चे का मानसिक व व्यवहार संबंधी आकलन किया था। इसमें बच्चे की समझ, तर्क क्षमता, व्यवहार और मानसिक स्थिति को परखा गया था। इस परीक्षण की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई है।
वहीं, इस मामले में पुलिस विभाग की तरफ से भी एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी घटना से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी। यह टीम स्कूल, बच्चे के माता-पिता, शिक्षकों व छात्र से जुड़े हर तथ्य की गहराई से जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
यह थी घटना
28 अक्टूबर को स्कूल में केजी में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ तीसरी के छात्र ने ईंट से हमला किया था, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी। बच्ची को बाद में पीजीआइ चंडीगढ़ भर्ती करवाया गया था।
दो दिन बाद 30 अक्टूबर को घटना का खुलासा हुआ था। 31 अक्टूबर को पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, दो महिला शिक्षकों व चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज किया था।
संंबंधित खबरें पढ़ें:
पंचकूला में स्कूल प्रिंसिपल निलंबित, चौकीदार पर FIR; बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने किया था हमला