Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Assembly Speaker: हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, इस नेता को मिला उपाध्यक्ष का पद

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 02:38 PM (IST)

    हरियाणा की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। सदन में हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में हरविंद्र कल्याण ने शपथ ले ली है। इस बार विधानसभा में 40 विधायक बिल्कुल नए हैं। दीपावली के बाद सरकार नियमित सत्र बुलाएगी। दीपावली के बाद नियमित सत्र के दौरान सभी विधायकों को नाम से सीट अलॉट की जाएगी।

    Hero Image
    घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण बने विधानसभा अध्यक्ष।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की 90 सदस्यीय 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र जारी है। विधानसभा के लिए अध्यक्ष का चयन हो गया है। घरौंडा से तीसरी बार विधायक बने हरविंद्र कल्याणा को स्पीकर बनाया गया है। इस बार विधानसभा में 40 विधायक बिल्कुल नए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये पहली बार विधायक बने हैं। अभी विधानसभा का सत्र केवल एक दिन के लिए ही रखा गया है। दीपावली के बाद सरकार नियमित सत्र बुलाएगी।

    घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण बने स्पीकर

    विधानसभा में आज ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ। करनाल जिले के घरौंडा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले हरविंद्र कल्याण को सर्वसम्मति विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। रोड़ जाति से आने वाले हरविंद्र कल्याण कभी विवादों में भी नहीं रहे। वहीं, जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिढ्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया। 

    अभी विधायकों के नाम से सीट नहीं होगी अलॉट

    पहले सत्र में विधायकों के नाम से सीट अलॉट नहीं की जाएंगी। सभी विधायकों को विधानसभा के अगले नियमित सत्र के दौरान ही नाम से सीट अलॉट की जाएगी। शुक्रवार की सुबह राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बेरी ने कांग्रेस विधायक रघुवीर कादयान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई।

    यह भी पढ़ें- विधानसभा में दिखेंगे देवीलाल, बंसीलाल और राव बीरेंद्र के वंशज, 56 साल बाद भजनलाल परिवार से नहीं पहुंचा कोई सदस्य

    कादियान सातवीं बार विधायक चुनकर आए हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसकी बाद स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ।

    इस चुनाव के साथ ही प्रोटेम स्पीकर की मान्यता समाप्त हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री तथा विपक्षी दलों के प्रतिनिधि ने प्रोटेम स्पीकर की जगह स्थाई स्पीकर को उनके पद पर बिठाया।  इसके बाद सदन के नेता मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस, इनेलो तथा निर्दलीय विधायक ने अपना-अपना वक्तव्य दिया।

    नए विधायकों में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक

    हरियाणा विधानसभा में वकील, डॉक्टर तथा किसान समेत हर तरह के नेता दिखाई दिए। विधानसभा के 90 विधायकों में से 40 ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बनकर सदन में पहुंचे हैं। जिन 40 नेताओं ने पहली बार चुनाव जीता है, उनमें भाजपा के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक शामिल हैं।

    21 विधायक दूसरी और 14 तीसरी बार चुनकर आए। 50 विधायकों में से कई ऐसे हैं, जो दो से छह बार विधायक बने हैं। सात बार विधायक बनने वाले दो ही विधायक हैं। इनमें बेरी से कांग्रेस के डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज शामिल हैं।

    भूपेंद्र हुड्डा छठी बार विधानसभा पहुंचे

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा छठी बार विधानसभा पहुंचे हैं। कैथल से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने आदित्य सुरजेवाला इस विधानसभा के सबसे युवा विधायक हैं। वे मात्र 25 साल की उम्र में विधानसभा पहुंचे हैं। सबसे उम्रदराज यानी 80 वर्ष के रघुबीर सिंह कादयान हैं।

    रघुबीर सिंह कादयान ने बेरी हलके से लगातार छठी बार जीत हासिल की है। इसी तरह 21 विधायक दूसरी, 14 विधायक तीसरी, चार विधायक चौथी, पांच विधायक पांचवीं और एक विधायक छठी बार विधानसभा पहुंचे हैं।

    7 विधायक 70 साल से अधिक उम्र के

    डॉ. रघुबीर कादयान के अलावा छह और ऐसे विधायक हैं, जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। इनमें सफीदों से भाजपा के रामकुमार गौतम 78, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा 77, हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल 74 तथा राई से भाजपा की कृष्णा गहलोत 73, इंद्री से भाजपा के रामकुमार कश्यप और अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज 71 वर्ष के हैं।

    इस बार 20 पूर्व विधायकों ने फिर जीत हासिल की

    इनेलो के टिकट पर डबवाली से चुनाव जीते आदित्य देवीलाल चौटाला व रानियां से अर्जुन चौटाला ने भी पहली बार सदन में दस्तक दिया। इसी तरह दो निर्दलीय विधायक गन्नौर से देवेंद्र सिंह कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून भी पहली बार चुने गए हैं। चौदहवीं विधानसभा में 90 में से 43 विधायक पहली बार चुने गए थे। इस बार 20 पूर्व विधायकों ने भी जीत हासिल की है।

    यह भी पढ़ें- Diwali Holidays: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी! दीवाली के मौके पर बैक-टू-बैक कई दिनों तक मिलेंगी छुट्टियां; पढ़ें कैसे?