Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई में बड़े बदलाव की चर्चा, नवीन जयहिंद पर सवाल

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई में बड़े बदलाव की चर्चा है। राज्‍य में पार्टी के प्रधान नवीन जयहिंद की इन दिनों निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 05:29 PM (IST)
आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई में बड़े बदलाव की चर्चा, नवीन जयहिंद पर सवाल
आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई में बड़े बदलाव की चर्चा, नवीन जयहिंद पर सवाल

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई में हलचल है। हरियाणा आप में बड़े बदलाव के संकेत हैं। हरियाणा आप के संयोजक नवीन जयहिंद को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का एक वर्ग नवीन जयहिंद की निष्क्रियता को इसका आधार बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पार्टी के बड़े नेता इस बात से सहमत नहीं हैं।

loksabha election banner

प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद पर लग रहे हैं निष्क्रियता के आरोप

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली के बड़े नेताओं का मानना है कि नवीन जयहिंद पार्टी के संघर्ष में पहले दिन से ही सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके निष्क्रिय होने की बात हजम होनेवाली नहीं है। उनका मानना  है कि जयहिंद हमेशा संगठन में निष्क्रिय रहे हैं।

जयहिंद को प्रदेश संयोजक पद से हटाए जाने और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को नया प्रदेश संयोजक बनाए जाने संबंधी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद खुद सुशील गुप्ता ने आगे आकर इन खबरों को आधारहीन बताया। गुप्ता के अनुसार वह आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नहीं हैं।

असल में यह चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्र निर्माण अभियान का प्रदेश संयोजक सुशील गुप्ता को बनाए जाने के बाद शुरू‍ हुई। सुशील गुप्ता इस नए पद को लेकर प्रदेश भर में सक्रिय हो गए हैं। दूसरी ओर, नवीन जयहिंद अपनी पारिवारिक मजबूरियों के चलते फिलहाल सक्रिय नहीं हैं।

केजरीवाल के काफी नजदीक हैं नवीन जयहिंद

नवीन जयहिंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफी नजदीक हैं। केजरीवाल ने नवीन जयहिंद को हरियाणा प्रदेश इकाई का स्वतंत्र रूप से संयोजक बना दिया था। इसके चलते हरियाणा में काम करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं की नाराजगी भी केजरीवाल को झेलनी पड़ी। कई आप नेताओं जयहिंद ने भी महज एक साल के अंदर हरियाणा में संगठन खड़ा करके पार्टी को पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनने के काबिल बनाया।

-------------

जयहिंद का फैसला होगा अंतिम

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि नवीन जयहिंद फिलहाल अपनी पारिवारिक समस्याओं में घिरे हो सकते हैं। इसलिए पार्टी का काम ज्यादा तेज गति से नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें हटाए जाने का सवाल पैदा नहीं होता। जयहिंद पार्टी के पुराने और संघर्षशील नेता हैं इसलिए उन्हें पार्टी में काम करना है या नहीं, यह फैसला खुद उन्हें ही करना है। फिलहाल पार्टी के बड़े और राष्ट्रीय स्तर के अभियान राष्ट्र निर्माण के प्रदेश संयोजक के रूप में सुशील गुप्ता काम कर रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ठप



यह भी पढ़ें: रिश्तों में साजिश: बेटों ने धोखा देेकर घर बेचकर बांट लिए पैसे, वृद्धाश्रम में पहुंचे मां-बाप


यह भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर पर फिर कलह, जानें क्‍यों खड़े हुए पाकिस्‍तान की मंशा पर सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.