Move to Jagran APP

असम कैडर के शांतनु आइएएस जयशरधा से विवाह कर हरियाणा कैडर में शामिल, कई अफसरों के तबादले

हरियाणा के अधिकारियाें के तबादले हुए हैं। इसमें असम कैडर के अधिकारी शांतनु को हरियाणा कैडर में शामिल किया गया है। उनकी शादी हरियाणा कैैडर की अधिकारी जयशरधा से हुई है। हरियाणा सरकार ने 16 अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 10:54 AM (IST)
असम कैडर के शांतनु आइएएस जयशरधा से विवाह कर हरियाणा कैडर में शामिल, कई अफसरों के तबादले
हरियाणा सरकार ने 16 अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। (सांकेतिक फोटो )

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दो आइएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों को तबादले करते हुए उन्हें नई नियुक्तियां प्रदान की हैं। असम-मेघालय कैडर के आइएएस अधिकारी शांतनु शर्मा को हरियाणा के आइएएस कैडर में शामिल करते हुए उन्हें सोनीपत का अतिरिक्त जिला उपायुक्त बनाया गया है। हरियाणा कैडर की आइएएस अधिकारी सी जयशरधा से विवाह के कारण शांतनु शर्मा को हरियाणा कैडर में ट्रांसफर किया गया है। शांतनु मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं, जबकि जयशरधा तमिलनाडू से हैं, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) के तौर पर तैनात हैं।

loksabha election banner

हरियाणा सरकार ने दो आइएएस और 14 एचसीएस अफसरों के तबादले किए

प्रदेश सरकार ने केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति से लौटे एचसीएस अधिकारी मनीष लोहान को कैथल व कलायत के एसडीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष लोहान चंडीगढ़ में एस्टेट आफिसर थे और हाल ही में प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा कर हरियाणा लौटे हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह मान को पर्यटन विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा गृह विभाग-प्रथम का विशेष सचिव लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारी जयदीप कुमार रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त, सतीश कुमार जैन को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) स्वास्थ्य सेवाएं तथा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण पंचकूला का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारी डा. सुशील कुमार-द्वितीय जिला परिषद करनाल तथा डीआरडीए करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। ममता जिला नगर आयुक्त कुरुक्षेत्र, मीनाक्षी राज विजिलेंस अधिकारी हैफेड तथा जिला परिवहन अधिकारी पंचकूला होंगी।

हिसार के एसडीएम जगदीप सिंह हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड हिसार के जोनल प्रशासक, रविंद्र यादव को जिला परिषद रेवाड़ी तथा डीआरडीए रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डा. पूजा भारती हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करनाल की जोनल प्रशासक का काम अतिरिक्त रूप से देखेंगी। इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अश्विर सिंह हिसार के एसडीएम होंगे। कलायत के एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल को बिलासपुर का एसडीएम बनाकर भेजा गया। बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह को नगर निगम यमुनानगर का संयुक्त आयुक्त लगाया गया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करनाल के जोनल प्रशासक दिलबाग सिंह को रादौर का एसडीएम बनाया गया है।

आइएएस दंपति नेहा और राहुल हुड्डा सिरसा में तैनात

पिछले साल 2021 में 2015 बैच की आइएएस अधिकारी नेहा भी हरियाणा आइएएस कैडर में सम्मिलित हुई थी। उनका हरियाणा कैडर के 2015 बैच के आइएएस राहुल हुड्डा से विवाह हुआ था, जिस कारण गुजरात से हरियाणा में इंटर कैडर ट्रांसफर किया गया था। अभी कुछ दिन पूर्व ही नेहा को सिरसा जिले में डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर तैनात किया गया। राहुल गत वर्ष नवंबर से सिरसा में एडीसी के पद पर तैनात हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार राहुल हुड्डा का गृह राज्य दिल्ली है।

उन्हें पहले आइएएस का हिमाचल प्रदेश कैडर अलाट किया गया था। उनका दिसंबर 2015 में हरियाणा कैडर में ट्रांसफर हो गया था, क्योंकि उन्होंने तब हरियाणा कैडर की 2011 बैच की एक महिला आइपीएस मनीषा चौधरी से विवाह किया था। कुछ वर्षों बाद राहुल और मनीषा का तलाक हो गया था, जिसके बाद राहुल ने फिर 2015 बैच की गुजरात कैडर की नेहा से विवाह कर लिया था। नेहा का गृह राज्य बिहार है। मनीषा इस समय यूटी चंडीगढ़ में बतौर डेपुटेशन पर तैनात हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.