विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

130 किमी रफ्तार वाली वंदे भारत को रास्ता देने को बदलेगा 17 ट्रेनों का शेड्यूल, पढ़ें किन ट्रे्नों पर होगा असर

By Jagran NewsEdited By: Sunil kumar jha
Published: Thu, 13 Oct 2022 01:22 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 08:20 AM (IST)

Vande Bharat Train नइर् दिल्‍ली से अंबाला व चंडीगढ़ होकर हिमाचल के अंबअंदौरा तक जानेवाली वंदे भारत ट्रेन 130 किलोमीटर ...और पढ़ें

वंदे भारत ट्रेन के लिए 17 ट्रे्रेनका शेड्यूल बदलेगा। (फाइल फोटो)
वंदे भारत ट्रेन के लिए 17 ट्रे्रेनका शेड्यूल बदलेगा। (फाइल फोटो)

दीपक बहल, अंबाला। नई दिल्ली से अंबअंदौरा के बीच 130 किलोमीटर प्रतिघंटा (किमी) की रफ्तार से दौड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को रास्ता देने के लिए 17 एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम शेड्यूल बदला जाएगा। 412 किलोमीटर का सफर पांच घंटे पच्चीस मिनट में तय करने वाली इस ट्रेन में यात्रियों के समय में बचत होगी। वीरवार को ऊना स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि यह ट्रेन 19 अक्टूबर से यात्रियों के लिए चलाई जाएगी।

नई दिल्ली से ऊना के बीच 412 किलोमीटर का सफर पांच घंटे पच्चीस मिनट में तय करेगी सफर

बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्पेशल ट्रेन से अंबाला पहुंचे और ऊना के लिए रवाना हुए। देश में हरियाणा ऐसा एकमात्र राज्य हैं, जिसमें अंबाला स्टेशन पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। इससे पहले नई दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत दौड़ रही है, जो अंबाला रुकती है।

हरियाणा का अंबाला स्टेशन ऐसा, जहां दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

सूत्रों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से अंबअंदौरा के बीच 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। दिल्ली से अंबाला 130, अंबाला से चंडीगढ़ 110, चंडीगढ़ से मोरिंडा 100, मोरिंडा से नंगल डैम तक 110 और नंगल डैम से अंबअंदौरा तक 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इस ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण अन्य ट्रेनों व वंदे भारत का समय लगभग एक जैसा ही है।

ऐसे में 17 ट्रेनोंं को चिन्हित किया गया है, जिनके टाइम में बदलाव किया जाए, ताकि संरक्षा का विशेष ध्यान रहे। अंबाला और दिल्ली रेल मंडल को ट्रेनों के शेड्यूल पर काम शुरू कर दिया है। जिन ट्रेनों का टाइम बदलने के संकेत मिले हैं, उनमें मुंबई से कटरा जाने वाली ट्रेन संख्या 12471, दिल्ली से पानीपत चलने वाली ट्रेन संख्या 04581, मुंबई से अमृतसर चलने वाली ट्रेन संख्या 11057, प्रयागराग से चंडीगढ़ चलने वाली ट्रेन संख्या 14217, जयपुर से दौलतपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19717, अंबाला कैंट से अंबअंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04593 शामिल हैं।

इसी प्रकार  दौलतपुर चौक से नंगल डैम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04514, अमृतसर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12242, फिरोजपुर से मोहाली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 14614, ऊना से सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04502, कोलकाता से नंगल डैम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12325, अंबअंदौरा से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04594, अंबाला से नंगलडैम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04577, अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04590, पानीपत से गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04586, अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11058, पानीपत से गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04586, आगरा से अहमदाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04165 के समय में बदलाव को लेकर माथापच्ची की जा रही है।

-------------

रेलमंत्री बनने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचे अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री बनने के बाद अश्विनी वैष्णव पहली बार अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चंद मिनटों के लिए उतरे। नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से वे ऊना के लिए जा रहे हैं। इस दौरान नई दिल्ली ऊना हिमाचल जनशताब्दी ट्रेन भी खड़ी थी, जिसके यात्रियों से उन्होंने बातचीत भी की।