Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में पद्मविभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास पर नायब सैनी, भूपेंद्र हुड्डा सहित कई नेताओं ने जताया दुख

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 10:26 AM (IST)

    Ratan Tata latest news टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष और भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा (Ratan Tata Death) का 86 वर्ष की आयु में स्‍वर्गवास हो गया। उनके स्‍वर्गवास से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

    Hero Image
    टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का निधन। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Ratan Tata passed Away: भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में स्‍वर्गवास हो गया।

    पद्मविभूषण रतन टाटा (Ratan Tata news) के स्वर्गवास के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर रतन टाटा के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने जताया दुख 

    नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में कि देश एवं दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त एवं पद्मविभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी (Ratan Tata Death) के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

    यह भी पढ़ें- नहीं रहे रतन टाटा, पीएम मोदी बोले- दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे

    कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र के आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया दुख

    वहीं, पूर्ण मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी पद्मविभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, देश की अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, अनमोल 'रत्न' और प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के स्वर्गवास का समाचार पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

    उन्होंने सामाजिक सेवा और अपने दृढ़ संकल्प के जरिये एक अमिट छाप छोड़ी है। दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि और परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को यह अपार कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करती रहेगी। 

    उनके आदर्श प्रेरित करते रहेंगे: कुमारी सैलजा

    वहीं, कुमारी सैलजा ने लिखा ऐसी दुखद खबर से ह्रदय भारी है। रतन टाटा जी का स्वर्गवास न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने देश के विकास और सामाजिक उत्थान में जो योगदान दिया, वह सदियों तक याद किया जाएगा। उनके आदर्श और उनके मूल्य हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- Ratan Tata: भारत पर अपनी छाप छोड़ गए रतन टाटा, पढ़ें सूरत के लाल का बड़ा उद्योगपति बनने का सफर