Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'फसलें डूबी मुआवजा लटका और अब बीमा क्लेम भी नहीं', हरियाणा में बाढ़ पीड़ित किसानों को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने BJP को घेरा

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 08:22 PM (IST)

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 6017 गांवों के लाखों किसानों ने फसलों के नुकसान की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई है लेकिन भूमिहीन मजदूरों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। धान उत्पादक किसानों को बीमा क्लेम और मुआवजा दोनों नहीं मिल रहे हैं जिससे वे भारी परेशानी में हैं।

    Hero Image
    बाढ़ के बाद हरियाणा के किसानों को मुआवजा न मिलने पर सुरजेवाला ने BJP को घेरा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा के किसान और गरीब एससी-बीसी परिवार इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं।

    प्रदेश के 6017 गांवों के तीन लाख 80 हजार 156 किसानों ने 22 लाख 41 हजार 637 एकड़ से अधिक भूमि में फसलों के नुकसान की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई है। भूमिहीन मजदूरों को अब तक एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरजेवाला ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या धान उत्पादक किसानों की है। उन्होंने बाकायदा बीमा प्रीमियम भरा, मगर न तो बीमा कंपनियां क्लेम दे रही हैं और न ही सरकार अपने पोर्टल पर आवेदन स्वीकार कर रही। हालत यह है कि 12 जिलों में लाखों एकड़ धान की फसल तबाह हो गई, फिर भी किसान मुआवजे और बीमा क्लेम से वंचित हैं।