Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajya Sabha Chunav 2022: सातों निर्दलीय, गोपाल कांडा और अभय चौटाला करेंगे गुप्त मतदान

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jun 2022 06:17 PM (IST)

    Rajya Sabha Chunav 2022 हरियाणा में 10 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा कांग्रेस व जजपा विधायकों के लिए वोट दिखाने की बाध्यता बरकरार जबकि निर्दलीय व इनेलो विधायक ने वोट दिखाया तो यह रद हो जाएगा।

    Hero Image
    हरियाणा में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 10 को। सांकेतिक फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में निर्दलीय विधायक, इनेलो व हलोपा विधायक किसी को भी अपना वोट नहीं दिखा सकेंगे। यदि उन्होंने भाजपा व जजपा या कांग्रेस के किसी अधिकृत एजेंट को अपना वोट दिखाया तो वह रद हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जजपा के विधायक वोट देने के बाद अपने वोट को पार्टी के अधिकृत एजेंट (पर्यवेक्षक) को वोट दिखाने के लिए बाध्य होंगे। उसके बाद ही वह अपना डाल सकेंगे। 10 जून को हो रहे दो सीटों के चुनाव में सात निर्दलीय विधायकों के साथ ही गोपाल कांडा और अभय चौटाला गुप्त मतदान कर सकेंगे। यानी उन्हें किसी को अपना वोट दिखाने की अनिवार्यता नहीं होगी। अगर उन्होंने भाजपा या जजपा के अधिकृत एजेंट को अपने-अपने वोट दिखाये तो उनका वोट रद हो जाएगा।

    हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार राज्यसभा के चुनाव में मतदान पूर्णतया गुप्त नहीं होता। मतदान के दिन पार्टियों के अधिकृत एजेंट मतदान केंद्र के अंदर ही बैठते हैं। जब संबंधित पार्टी का विधायक मतदान के प्रेसिडिंग अफसर से बैलेट पेपर प्राप्त करने के बाद उस पर अपना वोट मार्क करता है अर्थात वह अपनी पहली, दूसरी और तीसरी प्राथमिकता अंकित करता है तो ऐसे भरे हुए बैलेट पेपर को एजेंट को दिखाना अनिवार्य होता है।

    अगर वह ऐसा नहीं करता तो उस विधायक का वोट अमान्य माना जाता है तथा उसे रद कर दिया जाता है। अगर उस विधायक ने पार्टी के अधिकृत एजेंट के स्थान पर किसी अन्य को अपना वोट दिखाया तो उस परिस्थिति में भी वह वोट रद हो जाता है।

    हेमंत कुमार के अनुसार उपरोक्त व्यवस्था केवल राजनीतिक दलों के विधायकों पर लागू होती है, इसलिए मौजूदा 14वीं हरियाणा विधानसभा के कुल 90 में से 81 विधायकों अर्थात भाजपा के 40, कांग्रेस के 31 एवं जजपा के 10 विधायकों को ही उनके द्वारा डाला गया वोट उनकी पार्टी के अधिकृत एजेंट को दिखाना होगा।

    गोपाल कांडा और अभय चौटाला अपनी पार्टियों के सर्वेसर्वा हैं। इसलिए वह सीधे बैलेट बाक्स में वोट डाल सकते हैं। सात निर्दलयी विधायक भी बिना किसी को दिखाए वोट सीधे बैलेट बाक्स में डालेंगे। अगर किसी को वह अपना वोट दिखाएंगे तो वह रद हो जाएगा।