Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, विधानसभा स्पीकर के बाद रणबीर गंगवा और कृष्ण पंवार ने दिया एक महीने का वेतन

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 05:12 PM (IST)

    हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं। विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दिया। मंत्री रणबीर गंगवा और कृष्ण लाल पंवार ने भी अपना एक-एक महीने का वेतन दिया है। कृष्ण लाल पंवार ने अन्य से भी सहयोग करने का अनुरोध किया है।

    Hero Image
    विधानसभा स्पीकर के बाद रणबीर गंगवा और कृष्ण पंवार ने दिया एक माह का वेतन। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि आगे आने लगे हैं। विधानसभा स्पीकर एवं घरौंडा के भाजपा विधायक हरविन्द्र कल्याण द्वारा अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के बाद हरियाणा सरकार के दो मंत्रियों रणबीर गंगवा और कृष्ण लाल पंवार ने अपना एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदान किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाकी जनप्रतिनिधियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद का अनुरोध किया था। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सराहनीय पहल करते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।

    प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन देने की घोषणा करते हुए बाकी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से भी कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक का वेतन राहत कोष में देने का अनुरोध किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner