Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के पौने 14 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि की राशि, खातों में भेजे गए 275 करोड़ से अधिक रुपये

    By Anurag AggarwaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 12:57 PM (IST)

    प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के रूप में हरियाणा के 13 लाख 75 हजार किसानों को धनराशि मिली है। 15 नवंबर की सुबह तक प्रदेश के 13 लाख 75 हजार 801 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए पात्र माना गया। बुधवार शाम को हरियाणा के 13 लाख 75 हजार 801 किसानों के खातों में 275 करोड़ 16 लाख 2 हजार रुपये जारी कर दिए गए।

    Hero Image
    हरियाणा के पौने 14 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि की राशि

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़।Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के रूप में हरियाणा के 13 लाख 75 हजार किसानों को धनराशि मिली है।

    इनमें 48 हजार 434 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 10 दिनों के भीतर अपना ईकेवाईसी अपडेट करवाया है। इसके बावजूद प्रदेश में अभी भी ईकेवाईसी, भूमि रिकॉर्ड और आधार का सत्यापन न करवाने पर पांच लाख किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रह गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के खाते में आए 275 करोड़ 16 लाख 2 हजार रुपये

    कृषि विभाग के अनुसार 15 नवंबर की सुबह तक प्रदेश के 13 लाख 75 हजार 801 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए पात्र माना गया। उन्हें बाद दोपहर सम्मान निधि जारी होने का संदेश मोबाइल पर दिया गया।

    बुधवार शाम को हरियाणा के 13 लाख 75 हजार 801 किसानों के खातों में 275 करोड़ 16 लाख 2 हजार रुपये जारी कर दिए गए। प्रदेश में सबसे अधिक सम्मान राशि हिसार जिले के किसानों को मिली है, जिन्हें 22 करोड़ 99 लाख 78 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

    किस जिले में कितने किसानों को मिली राशि

    कृषि विभाग के मुताबित अंबाला में 42 हजार 546, चरखी दादरी में 51 हजार 971, कुरूक्षेत्र में 56 हजार 793, पंचकूला में 15 हजार 532, गुरुग्राम में 19 हजार 948, झज्जर में 62 हजार 152, पानीपत में 39 हजार 772, जींद में एक लाख 14 हजार 352, फतेहाबाद में 66 हजार 512, करनाल में 66 हजार 245 किसानों को सम्मान निधि मिली है।

    यह भी पढ़ें- जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन मोड में आबकारी विभाग, सभी ठेकों से लिए जाएंगे शराब के सैंपल; खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

    सीएम ने किसानों के लिए पीएम का उपहार बताा़या 

    सिरसा में 87 हजार 710, फरीदाबाद में 18 हजार 559, यमुनानगर में 52 हजार 620, भिवानी में एक लाख दो हजार 73, पलवल में 61 हजार 905, कैथल में 82 हजार 298, सोनीपत में 69 हजार 161, हिसार में एक लाख 14 हजार 989, महेंद्रगढ़ में 82 हजार 259, नूंह में 58 हजार 36, रेवाड़ी में 52 हजार 924 तथा रोहतक में 55 हजार 434 किसानों के खाते में सम्मान राशि डाली गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री का बड़ा उपहार बताया है और कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: खौफ में भ्रष्ट अधिकारी, हरियाणा सरकार ने 120 मामलों में जांच के दिए आदेश; 37 केस में अभी फैसला बाकी