Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यमुना के पानी में जहर मिलाने का लगाया था झूठा आरोप', हरियाणा में नकारात्मक राजनीति पर PM मोदी का करारा प्रहार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 05:32 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा और दिल्ली के लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश की। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार में युवाओं को बिना रिश्वत के नौकरियां मिल रही हैं।

    Hero Image
    नकारात्मक राजनीति करने वालों ने हरियाणा-दिल्ली को लड़ाने की कोशिश की थी- पीएम मोदी

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर बड़ा वार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हरियाणा और दिल्ली के लोगों को एक दूसरे के विरुद्ध कड़ा करने की साजिश रची गई थी। अब इस तरह की नकारात्मक राजनीति से दिल्ली और हरियाणा के लोगों को मुक्ति मिल चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्बन एक्सटेंशन रोड-टू तथा द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर हमला करने और विपक्ष के पूर्व के हमलों का जवाब देने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष हमेशा से नकारात्मक राजनीति करता आया है। कुछ महीने पहले हरियाणा और दिल्ली के लोगों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की साजिश की गई थी। खुद से यमुना की सफाई तो हो नहीं सकी, उसके विपरीत दिल्ली की तत्कालीन आप सरकार ने हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा दिया था कि यमुना के पानी में जहर मिलाया गया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता ने सबक सिखा दिया है। दिल्ली के लोग जानते थे कि विकास का ढोंग कर उस समय की सरकार जनता को मूर्ख बनाने के लिए हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा रही है। उसी जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों से दिल्ली को मुक्ति दिला दी। आज दोनों ही प्रदेश में भाजपा की सरकार है और विकास हो रहा है।

    पीएम ने हरियाणा की पिछली कांग्रेस सरकार पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति को सराहा है। मोदी ने कहा कि हरियाणा में पहले की (कांग्रेस) सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी मिलना संभव नहीं था, लेकिन मौजूदा वक्त में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां युवाओं को दी जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा पर विशेष स्नेह है, जिसके चलते बड़ी परियोजनाओं में हरियाणा का विशेष ख्याल रखा गया। हरियाणा के रेवाड़ी के माजरा में एम्स की सुविधा मिलने जा रही है।