विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभी भी नाराज हैं गृहमंत्री जी! बोले- सीएम का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन कोई अफसर काम में हस्तक्षेप करेगा तो...

By Anurag AggarwaEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 23 Nov 2023 10:43 AM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2023 12:25 PM (IST)

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Health Minister Anil Vij) की नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। विज मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

गृहमंत्री विज बोले CM का करते हैं सम्मान, , लेकिन कोई उनके अफसर काम में न करे हस्तक्षेप। फाइल फोटो
गृहमंत्री विज बोले CM का करते हैं सम्मान, , लेकिन कोई उनके अफसर काम में न करे हस्तक्षेप। फाइल फोटो

HighLights

  1. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अभी भी नहीं निकाल रहे स्वास्थ्य विभाग की फाइलें
  2. मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग लेने से नाराज चल रहे विज
  3. मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी हो चुकी मुलाकात, लेकिन अभी तक नहीं दूर हुई नाराजगी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Health Minister Anil Vij) की नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। अनिल विज मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बड़े अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेने से नाराज हैं। स्वास्थ्य मंत्री को इस बात पर अधिक आपत्ति है कि उन्हें भरोसे में लिए बिना ही अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग ली है।

स्वास्थ्य विभाग का कामकाज अटकने के बाद जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने बातचीत के लिए अनिल विज को बुलाया तो भी अभी तक विवाद का समाधान नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री जल्दी ही इस विवाद का समाधान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले सीएम की हर बात मंजूर

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कहा है कि वे उनके नेतृत्व में काम करते हैं और उनकी ही हर बात मानेंगे। मुख्यमंत्री को न केवल स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग बुलाने का अधिकार है।

बल्कि विभाग में किसी भी कार्य को लेकर वे सीधे मंत्री से भी पूछताछ कर सकते हैं, लेकिन यह अधिकार मुख्यमंत्री से नीचे के किसी मंत्री या अधिकारी को नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढ़ें: Panipat News: गिरफ्तार भाकियू के पूर्व प्रधान को कोर्ट से मिली जमानत, दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला

स्वास्थ्य विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा-अधिकारी

अनिल विज के पास जो रिपोर्ट पहुंची है, उसके मुताबिक मीटिंग लेने वाले अधिकारी ने यह भी कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उन्हें केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग लेने को कहा है।

जानकारी के बिना कोई मीटिंग लेता है तो ठीक नहीं-विज

अनिल विज इस बात से भी नाराज हैं कि स्वास्थ्य सचिव जी अनुपमा भी इस मीटिंग में शामिल हुई थी। उन्होंने भी मंत्री को इस मीटिंग की जानकारी नहीं दी। विज की दलील है कि उनकी जानकारी के बिना यदि विभाग की मीटिंग कोई अधिकारी लेता है तो इसका अच्छा संदेश नहीं जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मंत्री की किसी भी बात को हलके में लेने लगेंगे। जबकि अनिल विज की छवि एक दबंग और सख्त मंत्री की है।

अनिल विज ने अपने स्तर पर जब केंद्र में यह पता कराया कि क्या केंद्रीय मंत्री के कहने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग ली थी, तो संबंधित केंद्रीय मंत्री ने यह कहते हुए जवाब दिया कि यदि मुझे कोई दिशा-निर्देश देने होंगे तो वे मंत्री या मुख्यमंत्री से बात करेंगे, सीधे अधिकारी से बात करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

सीएम मनोहर लाल के सामने विज ने रखी अपनी बात

पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई मीटिंग के दौरान अनिल विज ने अपनी सारी आपत्ति उनके सामने रख दी। अनिल विज ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे उनका सम्मान करते हैं और उनकी हर बात को स्वीकार करने के लिए तैयार और बाध्य हैं, लेकिन कोई अफसर यदि उनके काम में हस्तक्षेप करेगा तो उसे किसी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अनिल विज की संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की इच्छा पूरी नहीं होने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की फाइलों को निकालना आरंभ नहीं किया है और सचिवालय के एक कमरे में सभी फाइलें बंद पड़ी हैं।

हालांकि विज गृह विभाग व पुलिस विभाग की सभी फाइलें निकाल रहे हैं और अब उनकी टेबल पर कोई फाइल लंबित नहीं है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने भी अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी है। मुख्यमंत्री जल्दी ही इस मुद्दे का समाधान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana: रोहतक में एक व्यक्ति ने फंदा लगा किया आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मामले में कर रही जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।